Search

 
 
 

केशलपुर BCCL खदान में  अपराधियों ने दूसरे दिन भी धावा बोला, कर्मियों को बंधक बनाकर लूटे सामान

 
  • लगातार दूसरे दिन भी अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम
  • अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम दी चुनौती
  • केशलपुर BCCL कर्मियों को बंधक बनाकर अपराधियों ने लूटे सामान,
Katras :  हथियारबंद अपराधियों ने बीसीसीएल एरिया चार के केशलपुर कोलियरी के दो नंबर भूमिगत खदान में लगातार दूसरे दिन धावा बोला. शनिवार की देर रात 20 से 25 की संख्या में अपराधी खदान में पहुंचे और कर्मियों को बंधक बनाकर कई सामान लूटकर ले गये. घटना के बाद श्रमिक कॉलोनियों में जलापूर्ति बाधित हो गयी है. जलापूर्ति बाधित होने से करीब तीन हजार आबादी प्रभावित है. इससे पहले शुक्रवार की देर रात भी अपराधियों के दल ने यहां कर्मियों को बंधक बनाकर करीब बीस फीट केबल लूटा था. लगातार दूसरे दिन केशलपुर में लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने रामकनाली ओपी पुलिस को खुली चुनौती दी है. इसके बावजूद पुलिस अब तक अपराधियों की धरपकड़ को लेकर गंभीर नहीं है.

हथियार का भय दिखाकर लूट ले गये सामान

बीसीसीएल  कर्मियों ने बताया कि शनिवार देर करीब दो बजे 20 से 25 की संख्या में अपराधी खदान पहुंचे. सभी के हाथों में तलवार, भाला सहित अन्य हथियार था. अपराधियों ने खदान में कार्यरत सुपरवाइजर व पंप ऑपरेटर के साथ गाली गलौज की. वहीं हथियार का भय दिखाकर दोनों की जेब से पैसे तथा कैपलेप बत्ती छीन ली और बंधक बनाकर एक स्थान पर बैठा दिया. इसके बाद अपराधियों ने 164 नंबर पंप में लगे कल-पुर्जे खोलकर तितर-बितर कर दिया और पंप में लगे तांबा को लेकर भाग गये. जाने के क्रम में अपराधियों ने कैपलेप बत्ती को खदान में ही छोड़ दिया. अपराधियों के जाने के बाद कर्मी किसी तरह खदान से बाहर निकले और घटना की जानकारी प्रबंधक को दी. सूचना पाकर प्रबंधक नागदेव यादव रामकनाली, ओपी पुलिस व सीआईएसएफ मौके पर पहुंची और कर्मियों से घटना की जानकारी ली.  समाचार लिखे जाने तक प्रबंधक ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही