Search

 
 
 

कतरास : चिटाही रामराज मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
Katras/Barora : नए वर्ष पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा-अर्चना करने सोमवार को लोगों की भारी भीड़ चिटाही स्थिति रामराज मंदिर परिसर में उमड़ी. मंदिर का पट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा गया. कतरास बाघमारा धनबाद सहित दूर-दराज के क्षेत्रों के अलावे समीपवर्ती बंगाल राज्य से भी श्रद्धालु राम राज मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे थे. सुबह से ही लोगो की भारी भीड़ के चलते कतारबद्ध होकर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे. रूक रूक कर श्रद्धालु जय श्री राम का नारा लगा रहे थे. धार्मिक उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था. मंदिर का दर्शन करने के उपरांत लोगों ने यहां अपने परिजनों के साथ वोटिंग का भी आनंद लिया. दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु मंदिर परिसर के समीप पिकनिक मना रहे थे. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-nishikant-ji-keep-making-predictions-everything-will-be-revealed-in-two-days-sarfaraz/">Exclusive:

निशिकांत जी करते रहें भविष्यवाणी, दो दिन में होगा सब खुलासा: सरफराज
[wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही