Search

 
 
 

कतरास : खेलकूद से शारीरिक मानसिक विकास होता है : रोहित यादव

 
katras : कतरास जीएनएम हाई स्कूल मैदान में रविवार को आयोजित एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजद नेता सह समाजसेवी रोहित यादव ने फीता काटकर किया. साथ ही हरी झंड़ी दिखाकर धावकों को विदा किया . इस दौरान कई प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित यादव ने कहा कि इस आधुनिक युग में युवा वर्ग अधिकांश समय अपने मोबाइल व इंटरनेट में व्यतीत करते हैं. जिसका परिणाम है कि युवा आज खेलकूद व सामाजिक कार्यों में दूर रहते हैं. खेलकूद से शारीरिक मानसिक विकास होता है. इसके साथ ही आपसी भाईचारे का एक समूह तैयार होता है. इसलिए युवाओं को पढ़ाई मोबाइल व इंटरनेट के साथ खेलकूद में भी रूचि रखनी चाहिए. उन्होंने लोगों से वादा करते हुए कहा कि हर समाजिक व धार्मिक कार्यों के लिए वे सहयोग के लिए हमेशा तैयार हैं. वहीं प्रतियोगिता के पश्चात अतिथियों के द्वारा विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इधर कार्यक्रम को लेकर एंबुलेंस चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था प्रसिद्ध चिकित्सक उमाशंकर सिंह के द्वारा किया गया, जिसमें डॉक्टर स्वतंत्र कुमार अपनी टीम के साथ उपचार के लिए उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप मिश्रा, मो. आमीन अल्लाह, बीजू साव, सोनू शर्मा, डिकू पांडे, चौबे सिंह, संजीव पांडे, उत्तम रवानी, मुकेश यादव, भोला दास, सूरज शर्मा, गुड्डू चौहान, राजू यादव, शिवम दसौंदी थे. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ranchi-police-action-in-jssc-paper-leak-case-three-persons-including-under-secretary-arrested/">बड़ी

खबर : जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, अवर सचिव सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही