Lagatar Desk : बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के खास मौके पर अपने बेटे विहान की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.
दिवाली पर दिखी कटरीना-विक्की की खुशियों की झलक
कटरीना कैफ ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि यह उनकी अब तक की सबसे शानदार दिवाली रही. तस्वीर में कटरीना, विक्की और उनका बेटा विहान पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं.
तस्वीर में कटरीना पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वह जमीन पर बैठकर अपने बेटे को प्यार से गले लगाए हुए हैं. वहीं, विक्की कौशल क्रीम कलर के कुर्ते में बेटे के पास बैठे मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
पीली नेहरू जैकेट में बेहद प्यारे लगे विहान
तस्वीर का सबसे खास नन्हे विहान हैं. उन्होंने क्रीम करल के कुर्ता-पायजामा और पीले रंग की प्रिंटेड जैकेट पहनी हुई है. विहान कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. उनकी पहली झलक सामने आने के बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि विहान दिखने में मां कटरीना जैसे हैं या पिता विक्की कौशल जैसे.
दादा शाम कौशल ने कहा- मेरा पोता मेरी जान
विहान की तस्वीर पर परिवार और बॉलीवुड के कई सितारों ने प्यार जताया. इस बीच उनके दादा शाम कौशल का कमेंट सबसे ज्यादा चर्चा में है. उन्होंने लिखा,मेरा पोता मेरी जान है. भगवान का आशीर्वाद हमेशा मेरे बच्चों पर बना रहे. विहान हमारी जिंदगी में बहुत खुशियां लेकर आया है. रब का शुक्र और रब की मेहर.