Search

 
 
 

भक्ति में डूबीं कैटरीना कैफ, कर्नाटक के मंदिर में किया काल सर्प पूजा

 
Lagatardesk : एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक बार फिर सुर्खिंयो में बनी हुई है. हाल ही में एक्ट्रेस ने र्नाटक के पवित्र स्थल कुक्के सुब्रह्मण्य मंदिर का दौरा किया.जहा उन्होंने भगवान के दर्शन किया और अनुष्ठान में भाग लिया. मंदिर अधिकारियों ने बताया कैटरीना अपने दोस्तों के साथ मंदिर पहुंचीं और वहां पर उन्होंने सर्प संस्कार पूजा की, जो आमतौर पर किसी की संपत्ति पर या फिर किसी के पूर्वजों द्वारा नाग देवता की मृत्यु के प्रायश्चित के रूप में की जाती है

 

कहां ठहरेंगी कैटरीना

कैटरीना को सर्प संस्कार पूजा में दो दिन लगेंगे इसलिए वह मंदिर के वीआईपी गेस्ट हाउस में रुकेंगी.  कल मंगलावर को पूजा की शुरुआत हो चुकी है और यह पूजा आज बुधवार दोपहर 2 बजे तक पूरी होने की उम्मीद है.  

क्या है सर्प संस्कार पूजा

कथित तौर पर सर्प दोष वाले लोगों द्वारा सर्प संस्कार किया जाता है. इस मंदिर में सर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए भक्तों द्वारा की जाने वाली पूजा में से एक है सर्प संस्कार की पूजा होती है. सर्प संस्कार सेवा वाले भक्तों को दो दिनों तक रहने की आवश्यकता होती है. सेवा केवल दिन में होती है और शाम को कोई विशेष पूजा नहीं होती है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही