Search

 
 
 

कावेरी रेस्टोरेंट के मालिक लव भाटिया संदिग्ध की परिस्थितियों में मौत

Ranchi : राजधानी के चर्चित होटल कारोबारी आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है.
 

Ranchi : राजधानी के चर्चित होटल कारोबारी आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है.

 

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद लव भाटिया को गंभीर हालत में लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

 

घटना के बाद कारोबारी और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. वहीं मौत के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. 

 

लव भाटिया शहर के सबसे बड़े होटल कारोबारी आशीष भाटिया के पुत्र थे. इस परिवार का मेन रोड में पंजाब स्वीट्स, होटल कैपिटल हिल, चर्च कांप्लेक्स में कावेरी रेस्टोरेंट है. इसके अलावा सर्कुलर रोड, हरमू और कांके रोड में भी कावेरी रेस्टोरेंट है. लव भाटिया सर्कुलर रोड स्थित कावेरी रेस्टोरेंट की देख-रेख करते थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही