Search

 
 
 

बीएसएफ मेरू में एक शाम सीमा प्रहरी के नाम कवि सम्मेलन आठ जुलाई को

 
Daru (Hazaribagh) : आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नीतू बन्याल, बावा अध्यक्षा, प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, मेरु कैंप के तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन आठ जुलाई को सीमा प्रिया हॉल में किया जा रहा है. इस कवि सम्मेलन में सीमा सुरक्षा बल के दोनों संस्थानों के अधिकारी, बावा की सदस्य, प्रहरी संगिनियां, अधीनस्थ अधिकारी, संस्थान में पदस्थापित कार्मिकों के परिजन एवं जवान उपस्थित होंगे. इस कवि सम्मेलन का संचालन और आयोजन हास्य और व्यंग्य के मशहूर कवि कुमार संजय करेंगे, जिन्होंने अपने विशेष अंदाज से राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन किया है. इस मंच की शोभा बढ़ाने के लिए मशहूर गजलकारा शालिनी साहिबा, शृंगार की राष्ट्रीय कवयित्री मीनाबंधन, ओज के कवि चंदन प्रजापति, युवाओं के बीच लोकप्रिय कवि हर्षित सिंह, कवयित्री अनुराधा सिंह, कवयित्री खुशबू बर्णवाल और कवयित्री संस्कृति भी शामिल होंगी. इस कवि सम्मेलन के माध्यम से कविगण सीमा प्रहरियों के बीच हास्य गीत और गजल की मनमोहक प्रस्तुति से देशभक्ति और प्रेम के सीमा प्रहरियों के पसंदीदा रंग बिखेरेंगे. प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय मेरु कैंप में इस विराट कवि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है. इस कार्यक्रम को लेकर कार्मिकों के बीच काफी हर्ष और उत्साह का माहौल है. इसे भी पढ़ें : दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही