Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केजरीवाल से मुलाकात के बाद बोले केसीआर, अध्यादेश वापस लें पीएम मोदी, राज्य सरकारों को परेशान न करें...

Hyderabad : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र द्वारा जारी अध्यादेश को तत्काल वापस लेने की मांग की. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे पर राव से यहां मुलाकात की.             नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई पर समर्थन मांगा

केसीआर के नाम से चर्चित राव ने केजरीवाल और मान के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह मांग की. आम आदमी पार्टी (आप) के दोनों नेताओं ने यहां राव से मुलाकात कर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई पर उनका समर्थन मांगा. राव ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से कहा, हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वह अध्यादेश वापस लें नहीं, तो हम सभी केजरीवाल का समर्थन करेंगे. हम उनके साथ खड़े रहेंगे.

अध्यादेश को नाकाम करने के लिए  पूरी ताकत लगा देंगे

हम अध्यादेश को नाकाम करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे. कहा कि अनावश्यक रूप से इसे मुद्दा न बनायें. सरकार को काम करने दीजिए. उन्होंने कहा, मोदी नीत सरकार ने अध्यादेश लाकर दिल्ली की जनता का अपमान किया है. मैं बिना किसी संदेह के कह सकता हूं कि यह दिल्ली के लोगों का अपमान है.

दिल्ली में स्थानांतरण और पदस्थापना को लेकर अध्यादेश जारी किया

केंद्र ने हाल में दिल्ली में ग्रुप-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना को लेकर एक प्राधिकरण बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया, जिसे आप नीत सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के साथ धोखा बताया था. राव ने मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकारों को परेशान करने का आरोप लगाया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जब आपातकाल लगाया गया था और अब की स्थिति में कोई अंतर नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही