Search

दिल्ली शराब घोटाले में आज KCR की बेटी के कविता से ED की पूछताछ, गिरफ्तारी संभव

NewDelhi : दिल्ली शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) आज शनिवार तो तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से पूछताछ करेगी. खबर है कि जांच में सहयोग नहीं करने पर कविता को गिरफ्तार भी किया जा सकता है. के कविता पर आरोप है कि उन्होंने साउथ लॉबी को फायदा पहुंचाया और 100 करोड़ रुपए की रिश्वत का लेन-देन कथित रूप से आम आदमी पार्टी के आला नेताओं के साथ किया. इसे भी पढ़ें : गर्भवती">https://lagatar.in/lalu-prasad-yadav-who-got-angry-after-keeping-the-pregnant-daughter-in-law-sitting-for-15-hours/">गर्भवती

पुत्रवधू को 15 घंटे तक बैठाये रखने पर भड़के लालू यादव, कहा-क्या इतने निम्न स्तर पर उतरकर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी?

के चंद्रशेखर राव ने मोदी सरकार को घेरा

इससे पूर्व के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार उनके नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. उनके अनुसार ईडी के अधिकारी पूछताछ के बाद कविता को गिरफ्तार कर सकते हैं. हम देखेंगे कि वे क्या करते हैं. उन्हें गिरफ्तार करने दीजिए, लेकिन इससे हमारा मनोबल नहीं गिरेगा. केसीआर ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां छापे मारकर हमारी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही हैं. फिर भी हम झुके नहीं हैं. केंद्र के दबाव की रणनीति के सामने झुकने का कोई सवाल ही नहीं है. हम अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेंगे, जब तक हम केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को गिरा नहीं देते. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-11-mar-including-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।11 MAR।।वंदना डाडेल बनीं गृह सचिव।।‘हेमंत की सजा जगरनाथ क्यों भुगतें’।।अडानी मुद्दे पर राजभवन घेरेगी कांग्रेस।।शंकराचार्य के बयान का विरोध।।छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: 5 मरे।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

के कविता ने जंतर-मंतर पर अनशन किया

कल शुक्रवार को केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का दबाव बनाने के लिए के कविता दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की. कविता ने पूर्व में कहा था कि अनशन उनके एनजीओ भारत जागृति द्वारा आयोजित किया गया है, इसमें शामिल होने के लिए सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp