Search

 
 
 

केदारनाथ यात्रा : तीन स्थलों पर भूस्खलन,रातभर रेस्क्यू अभियान चला, हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस सहित अन्य राहत टीमें लैंड स्लाईड वाली तीनों जगहों पर पहुंचीं. वहां राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.
 

Dehradun : केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान मंगलवार रात तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थलों पर भूस्खलन होने की खबर है. इस कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस सहित अन्य राहत टीमें लैंड स्लाईड वाली तीनों जगहों पर पहुंचीं. वहां राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

 

खबरों के अनुसार जिला प्रशासन, पुलिस व अन्य एजेंसियों ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया और हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया. 

 

जानकारी के अनुसार देर रात हुई भारी बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर तीन स्थानों पर अचानक मलबा आ गिरा. इस कारण प्रशासन ने यात्रियों की आवाजाही रोक दी.

 

भूस्खलन होने  की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया  राहत एवं बचाव टीमें तुरंत रवाना की गयी. 

 

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार घटनास्थल की निगरानी की और  अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.  

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा मार्ग जल्द से जल्द सुचारु किया जाये. खबर है कि प्रशासन  ने रेस्क्यू टीमों ने अथक परिश्रम के बाद 30 मिनट में ही मार्ग  पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया.

 

उन्होंने यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया. जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक छह लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना कर चुके हैं.  
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही