Search

 
 
 

चुनाव को प्रभावित करने वाले सभी कारकों पर रखें पैनी नजर: के रवि कुमार

 
Ranchi: शुक्रवार को राज्य के सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने समीक्षा बैठक की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में केवल कैश ही नहीं, बल्कि अन्य वस्तुओं के प्रलोभन से भी मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा सकता है. इन सभी गतिविधियों पर सभी प्रवर्तन एजेंसियां समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई करें. सभी प्रत्याशियों को सामान अवसर प्रदान करने एवं राज्य में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा. उन्होंने कहा कि आरबीआई के पदाधिकारी सभी संदिग्ध लेनदेन एवं बल्क ट्रांजेक्शन पर ध्यान रखें. किसी भी संदिग्ध लेनदेन की सूचना मुख्यालय से साझा करते हुए बैंक एकाउंट को सीज करें. उन्होंने यातायात, वन विभाग, एयरपोर्ट आथोरिटी, मद्य निषेध विभाग, ईडी, कस्टम विभाग, आयकर विभाग आदि के पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान मुस्तैदी से कार्य करते हुए अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें - NDA">https://lagatar.in/jmms-taunt-on-nda-alliance-said-last-time-we-set-out-to-form-village-government-today-we-are-stuck-at-10/">NDA

गठबंधन पर JMM का तंज, कहा- पिछली बार गांव की सरकार बनाने निकले आज 10 पर अटके

मतदादाओं को प्रलोभन देने वालों पर रखें नजर – रवि कुमार

के रवि कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कई प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन के लिए कई तरह की वस्तुओं को बांटा जाता है, इसपर कड़ी नजर रखें. सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब, ड्रग्स आदि के आवागमन की संभावना है, इन सभी अवैध सामग्री के आवागमन पर नजर रखने के लिए सभी सीमावर्ती राज्यों एवं जिलों में निर्मित चेकपोस्टों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जानी है. जिसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय एवं राज्य स्तर से वेबकास्टिंग के मध्यम से की जा रही है. इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए. वी. होमकर, अवर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा सहित सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - लोकतंत्र">https://lagatar.in/the-key-to-democracy-lies-in-the-hands-of-the-people/">लोकतंत्र

की चाबी जनता के हाथ में होती है: मंत्री मिथिलेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही