Search

 
 
 

पेड न्यूज व विज्ञापनों पर रखें खास नजर : डीडीसी

 
लातेहार में डीडीसी ने की एमसीएमसी कोषांग के कार्यों की समीक्षा Latehar: उप विकास आयुक्त सह एमसीएमसी कोषांग के वरीय पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जनसंपर्क कार्यालय में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) की बैठक हुई. इसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के अलावा प्रिटिंग प्रेस के लोगों ने भी भाग लिया. बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी गठित की गयी है. एमसीएमसी के माध्यम से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोशल मीडिया, केबल नेटवर्क एवं अन्य मामलों की गतिविधियों में निगरानी का कार्य किया जा रहा है. बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान जिला एमसीएमसी के दायित्वों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत पुस्तिकाओं, पोस्टरों आदि के मुद्रण पर के प्रावधानों से अवगत कराया गया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-10-smugglers-arrested-along-with-67-cattle-brutally-loaded-in-two-trucks/">हजारीबाग

: दो ट्रक में क्रूरतापूर्वक लदे 67 मवेशी के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार

आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निर्देश

आदर्श आचार संहिता का पालन किये बगैर उम्मीदवार अथवा राजनीतिक दल के प्रचार सामग्रियो का प्रसारण करते है या प्रिंटिंग करते है तो उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धारा 127ए के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. एमसीएमसी कोषांग को सुचारू रूप से संचालन कर जिले में संचालित न्यूज चैनलों, अखबार में छपी खबरों या पेड न्यूज और अन्य विज्ञापनों पर विशेष नजर रखने का कार्य करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री प्रभात रंजन चौधरी, नोडल पदाधिकारी श्री अनिल मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, एमसीएमसी के सदस्य आशीष टैगोर समेंत पत्रकार संजीव गिरि, चंद्रप्रकाश सिंह, संजीत गुप्ता, राजीव मिश्रा, राजेश प्रसाद, पंकज प्रसाद, नीरज सिन्हा, रामकुमार, अमीत पांडेय, संजीत पांडेय समेंत कई प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-directs-former-cid-dg-to-appear/">झारखंड

हाईकोर्ट ने CID के पूर्व डीजी को दिया हाजिर होने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही