Hazaribagh : अखिल भारतीय धोबी महासंघ हजारीबाग के तत्वावधान में शहर के झील के किनारे रविवार को जिला अध्यक्ष अमरेंद्र रजक की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय मिलन सह सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए. मौके पर उन्होंने समाज को संगठित बनाए रखने की अपील की. उन्होंने धोबी समाज को तीन सौगात देने की बात कही. उन्होंने कहा कि भूमि चिह्नित कर बताएं, जल्द सामुदायिक भवन का निर्माण कराएंगे. उसमें दीन-दुखियों के लिए आशियाना भी होगा. इसके अलावा समाज के आदर्श संत गाडगे बाबा की प्रतिमा स्थापना के लिए शहर में जगह चिह्नित करें, उसमें सहयोग करेंगे. उन्होंने अपने धर्म की रक्षा के लिए जाति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत बताई. इससे पहले समारोह का उद्घाटन डीएफओ अविनाश कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. स्वागत भाषण देते हुए जिला सचिव महादेव रजक ने सभी का अभिनंदन किया. इसे भी पढ़ें:अवैध">https://lagatar.in/illegal-iron-laden-omni-caught-driver-absconding/">अवैध
लोहा लदा ओमनी पकड़ाया, चालक फरार
: सीएम हेमंत सोरेन से अपील, टोरी फ्लाई ओवर का शुरू कराएं निर्माण
लोहा लदा ओमनी पकड़ाया, चालक फरार
मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल गोविंद राम ने कहा कि एक 11 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश में उनकी जाति को पिछड़ा वर्ग में रखा गया है. उन्हें भी समुचित लाभ और उचित अधिकार देने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए. पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा ने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया. जिला अध्यक्ष अमरेंद्र रजक और सुनील कुमार ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. पूर्व विधायक योगेंद्र बैठा ने उन्हें संगठन का स्मृति चिह्न भेंट किया गया. समारोह में मुख्य रूप से धोबी समाज के लोगों का मिलन एवं सम्मान समारोह एवं संपूर्ण जिल से जीते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को ज्ञानरत्न प्रतिभा सम्मान पत्र देकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया. 15 पंचायत प्रतिनिधियों और 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 बच्चों को ज्ञानरत्न प्रतिभा सम्मान रत्न से नवाजा गया. इसे भी पढ़ें:चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-appeal-to-cm-hemant-soren-start-construction-of-tory-flyover/">चंदवा: सीएम हेमंत सोरेन से अपील, टोरी फ्लाई ओवर का शुरू कराएं निर्माण
Leave a Comment