Search

 
 
 

केजरीवाल ने ईडी से पूछा, यदि मैं आबकारी नीति मामले में आरोपी नहीं हूं, तो मुझे समन क्यों?

 
 New Delhi :  आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जवाब देते हुए पूछा है कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में आरोपी नहीं हैं तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया. ईडी ने केजरीवाल को पिछले सप्ताह चौथी बार समन जारी किया था और आज गुरुवार को को एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा है.                                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा चाहती है, केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाये

आप ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहती है कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाये ताकि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार न कर सकें. आप ने कहा, ऐसा उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकने के वास्ते किया जा रहा है. ईडी का ही कहना है कि केजरीवाल आरोपी नहीं हैं, तो फिर उन्हें समन क्यों जारी किया गया. आम आदमी पार्टी ने यह भी कहा कि उनके नेता भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं और वे कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही