Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केजरीवाल ने पीएम मोदी से पूछा, पिज्जा-बर्गर की डिलीवरी हो सकती है तो घर-घर राशन क्यों नहीं? राशन माफिया से क्या हमदर्दी है?

Advertisement
Advertisement

NewDelhi : दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना पर ब्रेक लगने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि योजना लागू करने की पूरी तैयारी हो चुकी थी तो फिर आपने(केंद्र सरकार) दो दिन पहले क्यों रोक लगा दी?  केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर आरोप मढ़ा कि आपने हमारी योजना यह कहकर खारिज कर दी कि हमने केंद्र से मंजूरी नहीं ली थी. लेकिन हमने केंद्र से इस योजना के लिए पांच  बार एप्रूवल लिया था.

इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/gst-collection-crosses-one-lakh-crore-even-in-may-amid-corona-crisis/83120/">कोरोना

संकट के बीच मई में भी GST संग्रह एक लाख करोड़ के पार

अगले सप्ताह से घर-घर राशन योजना शुरू होनी थी

केजरीवाल ने कहा कि अगले सप्ताह से घर-घर राशन योजना शुरू होनी थी. सारी तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन अचानक दो दिन पहले क्यों रोक दी गयी.?  सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री जी आज मैं बहुत व्यथित हूं. आज मुझसे कोई भूल हो जाये तो माफ कर देना. प्रधानमंत्री सर, इस स्कीम के लिए राज्य सरकार सक्षम है और हम केंद्र से कोई विवाद नहीं चाहते. हमने इसका नाम मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना रखा था. आपने तब कहा कि योजना में मुख्यमंत्री नाम नहीं आ सकता. हमने आपकी बात मानकर नाम हटा दिया. आपने अब हमारी योजना यह कहते हुए खारिज कर दी कि हमने केंद्र से अनुमति नहीं ली. केंद्र सरकार से इस योजना के लिए हमने पांच बार अनुमति ली है.

इसे भी पढ़ें : नोबेल">https://lagatar.in/amartya-sen-said-covid-19-crisis-arose-due-to-confusion-of-indian-government/83075/">नोबेल

पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा, भारत सरकार के भ्रम के कारण कोविड-19 संकट पैदा हुआ

पिज्जा की होम डिलीवरी तो राशन की क्यों नहीं?

उन्होंने कहा कि इस देश में अगर स्मार्टफोन, पिज्जा की होम  डिलीवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं? आपको राशन माफिया से क्या हमदर्दी है प्रधानमंत्री सर? उन गरीबों की कौन सुनेगा? केंद्र ने कोर्ट में हमारी योजना के खिलाफ आपत्ति नही की तो अब खारिज़ क्यों किया जा रहा है? कई गरीब लोगों की नौकरी जा चुकी है. लोग बाहर नही जाना चाहते इसलिए हम घर-घर राशन भेजना चाहते हैं.

https://www.aajtak.in/india/delhi/story/delhi-govt-ghar-ghar-ration-yojna-all-details-politics-1267377-2021-06-05"

target="_blank" rel="noreferrer noopener"> केजरीवाल ने कहा, केंद्र सरकार के अधिकारी कह रहे हैं कि यह राशन केंद्र का है तो दिल्ली क्रेडिट क्यों ले?  मैं क्रेडिट नही ले रहा हूं, प्लीज लागू कर दीजिए. दुनिया से कहूंगा कि मोदी जी ने योजना लागू की. ये राशन ना आम आदमी पार्टी का है, ना भाजपा का. ये राशन तो इस देश के लोगों का है और इस राशन की चोरी रोकने की जिम्मेदारी हम दोनों की है.

इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/america-question-mark-on-indias-vaccine-order-to-re-vaccinate-students-who-have-taken-covaccine-sputik-v/83053/">अमेरिका

: भारत की वैक्सीन पर प्रश्नचिह्न, कोवैक्सीन, स्पूतिक-वी ले चुके छात्रों को दोबारा टीका लेने का आदेश

देश बहुत भारी संकट से गुजर रहा है

उन्होंने कहा,  इस समय देश बहुत भारी संकट से गुजर रहा है. ये वक्त एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मदद करने का है. ये वक्त एक-दूसरे से झगड़ने का नहीं है. लोगों को लगने लगा है कि इतनी मुसीबत के समय भी केंद्र सरकार सबसे झगड़ रही है. आप ममता दीदी से झगड़ रहे हैं. झारखंड सरकार से झगड़ रहे हैं. आप लक्षद्वीप के लोगों से झगड़ रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार से लड़ रहे हैं. दिल्ली के लोगों से लड़ रहे हैं. किसानों से लड़ रहे हैं. लोग इस बात से बहुत दुखी हैं सर. ऐसे देश कैसे चलेगा? आप हम सबसे क्यों लड़ रहे हैं. हम सब आपके ही हैं. हम सब भारतवासी हैं. ऐसे में हम सब आपस में लड़ेंगे तो कोरोना से कैसे जीतेंगे? हमें आपस में नहीं लड़ना. हम सबको मिलकर कोरोना से लड़ना है

सीएम ने कहा कि कल सब लोग ये हेडलाइन पढ़ना चाहते हैं कि मोदीजी ने दिल्ली सरकार के साथ मिलकर गरीबों के घर-घर जाकर राशन पहुंचाया. लोग टीवी पर ये ब्रेकिंग न्यूज देखना चाहते हैं कि मोदीजी और केजरीवालजी ने मिलकर दिल्ली के गरीब लोगों के घरों तक राशन पहुंचाया. उन्होंने कहा कि इस योजना को मत रोकिए. ये राष्ट्रहित में है. आज तक राष्ट्रहित के सभी कामों में मैंने आपका साथ दिया है. आप भी हमारा साथ दीजिए.

भाजपा ने कहा, आप कानून से ऊपर नहीं

भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने ट्वीट कर केजरीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए लिखा, आपको समझना पड़ेगा. सरकार तो संविधान और कानून के हिसाब से चलेगी. NFSA एक्ट का सेक्शन 12(2) कहता है कि केंद्र का अप्रूवल जरूरी है कोई नयी स्कीम शुरू करने के लिए. दूसरा यह कि कोर्ट का स्टे है इस स्कीम को लागू करने के लिए.

  कहा कि आप कानून के हिसाब से केंद्र से परमिशन क्यों नहीं ले रहे हैं? केजरीवाल जी आप कानून से ऊपर तो नहीं हो गये. उल्टा केंद्र तो आपको पूरी मदद करने को तैयार है और ज़्यादा राशन देने को तैयार है. वैसे आपको 7 साल लग गये राशन माफिया खत्म करने के लिए.राजनीति मत करो केजरीवाल और कानून के हिसाब से काम करो.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही