Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केजरीवाल ने पीएम मोदी से देश के ऑक्सीजन प्लांट सेना को सौंपने की मांग की, संबोधन लाइव किया, विवाद

Advertisement
Advertisement

NewDelhi : आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग  कर कोरोना के बिगड़ते हालात पर चर्चा की. मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की  कि ऑक्सीजन की कमी काफी ज्यादा है. मांग की कि सरकार  देश के ऑक्सीजन प्लांट कंट्रोल में लेकर सेना को सौंप दे, ताकि सभी राज्यों को ऑक्सीजन तुरंत मिल पाये.. इस क्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह CM होकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं.

पीएम मोदी की ओर से आपत्ति जाहिर की गयी

हालांकि यह मीटिंग  अरविंद केजरीवाल का संबोधन से विवाद पैदा हो गया. बता दें कि  प्रधानमंत्री  मोदी के साथ हुई मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने जो संबोधन दिया, वो लाइव किया गया. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बातचीत लाइव करने पर  पीएम मोदी की ओर से आपत्ति जाहिर की गयी.. जानकारी के अनुसार इस मामले में अब दिल्ली सीएम के कार्यालय की ओर से सफाई दी गयी.मुख्यमंत्री  कार्यालय का कहना है कि उन्हें कभी निर्देश नहीं दिया गया था कि संबोधन को लाइव नहीं किया जा सकता है.  अगर इससे कोई परेशानी है तो वह अपनी ओर से खेद प्रकट करते हैं.

 हवाई मार्ग से भी ऑक्सीजन मिलनी चाहिए.


मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने अपील की कि हवाई मार्ग से भी ऑक्सीजन मिलनी चाहिए. ऑक्सीजन एक्सप्रेस की सुविधा दिल्ली में भी शुरू होनी चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि अगर ऑक्सीजन के संकट को दूर नहीं किया गया, तो दिल्ली में त्रासदी हो सकती है.   कहा कि देश में वैक्सीन सभी को एक ही दाम पर मिले. केंद्र-राज्य को अलग-अलग दाम में वैक्सीन नहीं मिलनी चाहिए. अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के सामने कहा कि कई अस्पतालों का फोन लगातार आ रहा है कि एक ही घंटे का ऑक्सीजन बचा है, हम क्या कर सकते हैं. कुछ राज्यों ने ऑक्सीजन के टैंकर रोके गये हैं.

दिल्ली सीएम ने कहा कि कई बार उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मदद मांगी, जो मिली भी थी लेकिन वो भी अब थक गये हैं. बता दें कि इस बैठक में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल थे.

https://lagatar.in/virar-hospital-fire-is-not-national-news/53866/


 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही