Search

 
 
 

केजरीवाल को आशंका,  चुनाव वाले दिन मतदाताओं को वोट डालने से रोका जायेगा...कहा, भाजपा की बुरी हार होगी

 
 भाजपा 2015 से भी ज्यादा बुरी तरह हारने जा रही है. जनता को इनका एजेंडा पसंद नहीं आ रहा है NewDelhi :  दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वे  चुनाव में गुंडागर्दी और हिंसा कराने की योजना में लगे हुए हैं. पूरी दिल्ली से भाजपा नेताओं द्वारा मारपीट किये जाने की शिकायतें आ रही है. यह बेहद चिंताजनक है. कहा कि हार के डर से भाजपा के लोग ऐसा कर रहे हैं. आरोप लगाया कि उनकी सभाओं में बाधा डालने की कोशिश की गयी है. जनता इसका जवाब देगी. केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के सरंक्षण में यह सब हो रहा है आरोप लगाया कि पुलिस खड़े होकर लोगों की लाइन लगवाकर पैसे, सामान बंटवा रही है. हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है कि आप का प्रचार किया तो जेल में डाल देंगे.

भाजपा 2015 से भी ज्यादा बुरी तरह हारने जा रही है

केजरीवाल ने आशंका जताई कि चुनाव वाले दिन(5 फरवरी) मतदाताओं को वोट डालने से रोका जायेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा,  मुझे यह डर है कि चुनाव वाले दिन वोटर्स को वोट डालने से रोका जायेगा. कहा कि भाजपा 2015 से भी ज्यादा बुरी तरह हारने जा रही है.  भाजपा के लोग जितनी गुंडागर्दी कर रहे हैं. उनके वोट उतने कम हो रहे हैं. जनता को यह सब पसंद नहीं आ रहा है. जनता कहती है कि अपना काम बताओ, लेकिन इनके (भाजपा) पास कुछ बताने को नहीं है. वे मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे, स्कूल बंद कर देंगे. जनता को इनका एजेंडा पसंद नहीं आ रहा है पूर्व सीएम केजरीवाल के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी थी.आतिशी ने भाजपा  नेताओं पर आप के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने,  धमकाने और प्रचार से रोकने का आरोप लगाया.  कालका जी विधानसभा क्षेत्र की कुछ कथित घटनाओं का जिक्र करते हुए रमेश बिधूड़ी पर हमलावर हुई. आतिशी ने कहा कि हम इसकी चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही