Search

 
 
 

केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से दिया संदेश, कोई भी जेल मुझे अंदर नहीं रख सकती...

 
  New Delhi : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता ने शनिवार को एक संदेश पढ़ा. इस संदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से दिये एक संदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जेल उन्हें अंदर नहीं रख सकती है और वह जल्द ही लौटेंगे. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह कोई भी वादा पूरा करने में असफल रहे हों. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

        नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित है

उन्होंने महिलाओं को उस योजना के क्रियान्वयन का भी आश्वासन दिया जिसके तहत योग्य लाभार्थियों को हर माह 1,000 रुपये दिये जायेंगे. जान लें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं. केजरीवाल ने कहा, अंदर रहूं या बाहर रहूं, मेरी जिंदगी का हर क्षण देश की सेवा को समर्पित है. मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित है.

मेरा जन्म संघर्षों के लिए हुआ है

उन्होंने कहा कि उनका जन्म संघर्षों के लिए हुआ है और वह भविष्य में भी बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार हैं.  केजरीवाल ने यह भी कहा कि भारत को दुनिया का सबसे मजबूत और महान देश बनाना है. उन्होंने कहा कि कुछ आंतरिक और बाहरी ताकतें देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं और इनसे लड़ने की जरूरत है. आप नेता ने महिलाओं से मंदिरों में जाने और उनके लिए आशीर्वाद मांगने की भी अपील की. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही