Search

 
 
 

केजरीवाल का E20 पेट्रोल के खिलाफ मार्च, धरने पर बैठे, 2.30 लाख पिटीशन पीएम आवास भेजवाये

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी सहयोगियों के साथ E20 पेट्रोल के ख़िलाफ पिटीशन सौंपने प्रधानमंत्री मोदी के आवास की ओर मार्च निकाला. लेकिन पुलिस ने आप नेताओं-कार्यकर्ताओं को फिरोज शाह रोड पर रोक लिया.
 

New Delhi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी सहयोगियों के साथ E20 पेट्रोल के ख़िलाफ पिटीशन सौंपने प्रधानमंत्री मोदी के आवास की ओर मार्च निकाला. लेकिन पुलिस ने आप नेताओं-कार्यकर्ताओं को फिरोज शाह रोड पर रोक लिया.

 

 

इसके विरोध में केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता  सड़क पर ही धरने पर बैठ गये. केजरीवाल ने आरोप लगाया  कि अमेरिका के दबाव में भारत में इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसका बुरा असर आम वाहन मालिकों पर पड़ रहा है.

 

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की मांग की.  केजरीवाल ने कहा कि वे अपने साथ 2.30 लाख से ज्यादा हस्ताक्षरित पिटीशन लेकर आये हैं. कहा कि सरकार जनता पर जबरदस्ती E20 पेट्रोल थोपना बंद करे.

 

धरने पर बैठ जाने के बाद प्रशासन ने आम आदमी पार्टी द्वारा पीएम को सौंपने के लिए लायी गयी  2.30 लाख पिटीशन स्वीकार कर ली. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगियों के साथ धरने से उठ गये.

 

पार्टी ने कहा कि E20 के खिलाफ़ 2 लाख 30 हज़ार से ज़्यादा लोगों के हस्ताक्षरित पिटीशन प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचा दिये गये हैं. हम प्रधानमंत्री के जवाब का इंतज़ार करेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 


 
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही