Search

 
 
 

केजरीवाल को तिहाड़ जेल में परिजनों से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं करने दी जा रही : संजय सिंह का आरोप

 
 New Delji : आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं दिया जा रहा है. सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, मुख्यमंत्री केजरीवाल का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, उनके परिवार को व्यक्तिगत रूप से मिलने की अनुमति नहीं दी गयी है. उन्हें केवल जंगला(लोहे क जाली) के माध्यम से मिलने की अनुमति है. यह अमानवीय है. कहा कि यहां तक कि कट्टर अपराधियों को भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की अनुमति है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लोहे की जाली  कैदी और उससे मुलाकात करने आये लोगों के बीच होती है

जंगला लोहे की एक जाली होती है जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी और उससे मुलाकात करने आये लोगों के बीच होती है. दोनों पक्ष जाली के आर-पार से बातचीत कर सकते हैं. संजय सिंह ने कहा, उसी तिहाड़ जेल में कई मुलाकातें हो रही हैं... लेकिन तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपमानित किया जा रहा है और उन्हें जंगला से उनके परिवार से मिलवाया जा रहा है. यह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है. उन्होंने कहा, एक कैदी के रूप में उनके अधिकार छीने जा रहे हैं. आप नेता सिंह को इस महीने की शुरुआत में दिल्ली आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय ने जमानत दी है.

तिहाड़ प्रशासन ने सिंह के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

तिहाड़ प्रशासन ने फिलहाल सिंह के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. शुक्रवार को जेल अधिकारियों ने केजरीवाल की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की तारीख 15 अप्रैल तय की और कहा कि वह आप संयोजक से मुलाकात जंगला में एक सामान्य आगंतुक के रूप में मुलाकात कर सकते हैं.मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सचिव विभव कुमार से मंगलवार को तिहाड़ जेल के अंदर मुलाकात की थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही