Search

 
 
 

केजरीवाल भाजपा पर बरसे, कहा, लोकसभा चुनाव से पहले CAA लागू करना वोट बैंक की गंदी राजनीति

 
  New Delhi :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लागू करना भाजपा की वोट बैंक की गंदी राजनीति है. उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि इस कानून को निरस्त किया जाये. केजरीवाल ने आज बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कानून के जरिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में गरीब अल्पसंख्यकों के भारत आने के द्वार खोल दिये हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गरीब अल्पसंख्यक उसके वोट बैंक बन जायेंगे

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में 3.5 करोड़ अल्पसंख्यक हैं. भाजपा हमारे लोगों का पैसा पाकिस्तान और बांग्लादेश से आये गरीब प्रवासियों को यहां नौकरी और घर देकर बसाने में खर्च करना चाहती है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा को फायदा होगा क्योंकि पड़ोसी देशों से भारत में बसने वाले गरीब अल्पसंख्यक उसके वोट बैंक बन जायेंगे.

कानून रद्द नहीं किया गया तो भाजपा के खिलाफ वोट करें

केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करना भाजपा की वोट बैंक की गंदी राजनीति है.  उन्होंने कहा कि देश सीएए को निरस्त करने की मांग करता है.  उन्होंने लोगों से कहा कि अगर कानून रद्द नहीं किया गया तो वे भाजपा के खिलाफ वोट करें.  नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आये उन गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना है जिनके पास दस्तावेज नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही