Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोले केजरीवाल, प्रह्लाद को जेल में डाल दिया, भाजपा का पोस्टर… सिसोदिया, सत्येंद्र तो झांकी है…सरगना केजरीवाल बाकी है…

NewDelhi : दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी लगातार एक-दूसरे पर हल्ला बोल रही हैं. आज शुक्रवार सुबह भाजपा ने सिसोदिया और जैन का एक पोस्टर जारी कर आप पर हमला किया. जवाब में दिल्ली के अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर केंद्र की भाजपा सरकार को इशारों-इशारों मे हिरण्यकश्यप बता दिया. मनीष सिसोदिया की तुलना भक्त प्रह्लाद से की. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-raised-the-issue-of-attack-on-temples-in-australia-with-anthony-albanese/">पीएम

मोदी ने एंथनी अल्बनीज के समक्ष ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा उठाया

हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान मान बैठा था

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान मान बैठा था. उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह पर जाने से रोकने के अनेक प्रयत्न किये, ज़ुल्म किये. कहा कि आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं. केजरीवाल ने कहा कि देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया, पर न प्रहलाद को वो तब रोक पाये थे, न अब रोक पायेंगे. इसे भी पढ़ें : अनुराग">https://lagatar.in/anurag-thakur-said-new-york-times-is-spreading-lies-against-india/">अनुराग

ठाकुर ने कहा, भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा है न्यूयॉर्क टाइम्स, एजेंडा नहीं चलाने देंगे…

 भाजपा ने सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का  पोस्टर जारी किया 

बता दें कि आज सुबह भाजपा ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का एक पोस्टर जारी कर उन्हें घोटालेबाज करार दिया. केजरीवाल को उनका सरगना बताया. भाजपा ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र तो झांकी है, इनका सरगना केजरीवाल अभी बाकी है... [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही