Search

 
 
 

केजरीवाल ने खालिस्तानी फंड लिया! एलजी ने की एनआईए जांच की सिफारिश

 
New Delhi : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू मामले में दिल्ली सीएम केजरीवाल फंसते नजर आ रहे हैं. दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश कर दी है. केजरीवाल पर खालिस्तानी ग्रुप्स से राजनीतिक फंड लेने का आरोप है.                                                                           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो वायरल हुआ था

कुछ दिन पहले गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें केजरीवाल को खालिस्तानी ग्रुप्स से फंड मिलने की बात कही गयी थी. इसी मामले में उप राज्यपाल ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर एनआईए जांच की बात कही है. उप राज्यपाल सक्सेना का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल पर वांटेड आतंकवादी गुरपतवंतसिंह पन्नू द्वारा स्थापित प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस ग्रुप पर राजनीतिक फंड प्राप्त करने का आरोप है.

उप राज्यपाल ने केंद्रीय गृह सचिव को लिखे पत्र में  वीडियो का हवाला दिया

उप राज्यपाल ने कहा कि इन आरोपों की जांच के लिए मामला एनआईए को सौंप दिया जाना चाहिए. खबरों के अनुसार उप राज्यपाल ने केंद्रीय गृह सचिव को लिखे अपने पत्र में एक वीडियो का हवाला दिया है. इस वीडियो में कथित तौर पर गुरपतवंत सिंह पन्नू यह कह रहा है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को खालिस्तानी समूहों ने 16 मिलियन डॉलर दिये हैं.

आम आदमी पार्टी ने कहा, उप राज्यपाल भाजपा के एजेंट हैं

सीएम अरविंद केजरीवाल पर उप राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा लगाये गये आरोपों को आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सिरे से नकार दिया है. उन्होंने हमलावर होते हुए कहा कि उप राज्यपाल द्वारा एनआईए जांच की मांग आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नयी साजिश है. उप राज्यपाल भाजपा के एजेंट हैं. वह भाजपा के इशारे पर केजरीवाल के खिलाफ एक और बड़ी साजिश रच रहे हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही