Search

 
 
 

ED के समक्ष आज भी पेश नहीं होंगे केजरीवाल, AAP बोली-अदालत के आदेश का इंतजार करे एजेंसी

 
NewDelhi :  दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बार-बार समन जारी कर पूछताछ के लिए बुला रही है. लेकिन वो किसी भी समन पर ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं. केंद्रीय एजेंसी ने 22 फरवरी को सातवां समन जारी कर केजरीवाल को 26 फरवरी को ईडी ऑफिस बुलाया था. लेकिन इस बार भी वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होंगे. आम आदमी पार्टी ने इस बात की जानकारी दी है. पार्टी का कहना है कि एजेंसी को बार-बार समन जारी करने के बजाये अदालत के आदेश का इंतजार करना चाहिए.

 ईडी ने 2 नवंबर 2023 को केजरीवाल को भेजा था पहला समन

बता दें कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को समन पहला जारी कर 2 नवंबर 2023 को पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद दूसरा समन 21 दिसंबर, तीसरा समन 3 जनवरी 2024, चौथा समन 17 जनवरी और पांचवां समन 2 फरवरी को भेजकर ईडी ऑफिस बुलाया था. इसके बाद जांच एजेंसी ने 14 फरवरी को छठा समन जारी कर केजरीवाल को 19 फरवरी को पेश होने को कहा था. फिर ई़डी ने 22 फरवरी को सातवां समन जारी कर केजरीवाल को 26 फरवरी को ईडी ऑफिस बुलाया था.  लेकिन सीएम किसी भी समन पर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए.

ईडी के समक्ष पेश नहीं होने पर ईडी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी

कई बार समन जारी करने के बाद भी केजरीवाल के पूछताछ में शामिल नहीं होने पर ईडी ने अदालत में शिकायत दर्ज करायी है. कोर्ट के नोटिस के बाद 17 फरवरी को केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे. केजरीवाल के अधिवक्ता ने बजट सत्र का हवाला देकर सशरीर पेश होने के लिए वक्त मांगा था. इसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से राहत दे दी थी और अगली सुनवाई 16 मार्च निर्धारित की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही