Aam aadmi party will be fighting this election on its own strength in Delhi. There is no possibility of any alliance with congress. https://t.co/NgDUgQ8RDo
">https://t.co/NgDUgQ8RDo">https://t.co/NgDUgQ8RDo
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December">https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1866696077136601384?ref_src=twsrc%5Etfw">December
11, 2024
केजरीवाल का बड़ा ऐलान, अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, कांग्रेस संग गठबंधन नहीं
NewDelhi : दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. राजनीतिक दर अभी से चुनाव की तैयारियों में लग गयी है. इस बीच सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को भी खारिज किया है. केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर एएनआई के पोस्ट को रिट्वीट किया है, जिसमें सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है कि दिल्ली चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और आप के बीच सहमति अंतिम चरण में है. कांग्रेस को 15 सीटें, अन्य भारतीय गठबंधन सदस्यों को 1-2 और बाकी आप के खाते में जायेगी. केजरीवाल ने लिखा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है. बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. ऐसे में दोनों पार्टियों के मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी. लेकिन केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करने कर दिया है. इसके बाद दोनों राष्ट्रीय दलों के मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना खत्म हो चुकी है.
Leave a Comment