Search

 
 
 

केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी, SC का ईडी को निर्देश, 24 अप्रैल तक जवाब करें दाखिल

 
NewDelhi : कथित शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सीबीआई और ईडी की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है. ईडी ने यह कहते हुए केजरीवाल की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की कि जांच महत्वपूर्ण चरण में है. इससे पहले एक अप्रैल को केजरीवाल को अदालत में पेश किया गया था. अदालत ने  केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को 24 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

इधर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को 24 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया है, जिसमें कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा था. अब इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह में की जायेगी. बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल को सुनवाई के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग मामले केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखा था. कोर्ट ने कहा था कि बार-बार समन जारी किये जाने और जांच में शामिल होने से इनकार करने के बाद ईडी के पास "कम विकल्प" बचे थे. हाईकोर्ट ने ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी और उसके बाद एजेंसी के हिरासत में भेजे जाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही