Search

 
 
 

केजरीवाल की पत्नी ने रोड शो कर लोगों से की भावुक अपील, कहा- देश को तानाशाही से बचाने के लिए करें वोट

 

बिजली फ्री, बच्चों के लिए स्कूल बनवाना केजरीवाल का गुनाह : सुनीता

New Delhi : राजधानी दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने रोड शो किया. इस रोड शो की खास बात यह रही कि जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इस रोड शो का नेतृत्व किया. सुनीता लोगों से भावुक अपील करते हुये नजर आयी. सुनीता ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री मेरे पति को जबरदस्ती जेल में डाल दिया गया, जबकि कोर्ट ने उन्हें दोषी करार नहीं दिया है. सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि, अगर जांच 10 साल चलेगी तो  क्या उन्हें 10 साल जेल में रखेंगे. ये नया सिस्टम निकाला है कि जांच तक जेल में रखेंगे. अरविंद केजरीवाल को 22 साल से शुगर है, 12 साल से इन्सुलिन ले रहे हैं. इन्सुलिन नहीं दी तो किडनी-लिवर खराब हो जाएगा. क्या अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं. दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को प्यार करते है. सुनीता ने कहा कि केजरीवाल का क्या कसूर है? दिल्ली में बिजली फ्री की है. आपके बच्चों के लिए स्कूल बनाए, इसलिए केजरीवाल को गिरफ़्तार किया. आगे सुनीता ने कहा कि केजरीवाल शेर हैं और उन्हें कोई झुका नहीं सकता. सुनीता ने लोगों से कहा कि देश को तानाशाही से बचाने के लिए आगामी 25 मई को जरूर वोट करें.

मिस यू केजरीवाल के लहराये गये पोस्टर

आप के रोड शो के दौरान समर्थकों ने मिस यू केजरीवाल समेत कई पोस्टर लहराये. समर्थक हाथ में `जेल का जवाब वोट से`… `आई लव केजरीवाल`` के पोस्टर लहरा रहे थे. इस दौरान नारेबाजी भी कर रहे थे.  पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में इस रोड शो में पूरे दिल्ली के आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/priyanka-said-if-bjp-comes-to-power-it-will-change-constitution-amit-shah-said-make-modi-pm-for-the-third-time/">

 प्रियंका ने कहा, भाजपा सत्ता में आयी, तो संविधान बदल देगी, बोले अमित शाह, तीसरी बार मोदी को पीएम बनाइए…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही