Search

 
 
 

जमशेदपुर : कैनल क्लब का तीन दिवसीय डॉग शो 5 से, स्पैनियल नस्ल का श्वान होगा आकर्षण

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : कैनल क्लब के द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी मैदान में 75वीं और 76वीं डॉग शो का आयोजन होने जा रहा है. 5 से 7 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस चैम्पियनशिप में देश भर से कुल 386 प्रविष्टियां आई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक इसमें जज की भूमिका में होंगे. इनमें रशिया, मैसिडोनिया, ऑस्ट्रेलिया और साउथ कोरिया के जज शामिल हैं. कुल 45 नस्ल के श्वान इस चैम्पियनशिप में अपनी कलाबाजियां और अनुशासन का परिचय देंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drivers-got-angry-at-the-central-government-blocked-the-road-in-protest/">जमशेदपुर

: चालकों का केंद्र सरकार पर फूटा गुस्सा, विरोध में किया सड़क जाम

चैम्पियनशिप का आनंद लेने की अपील

इस सम्बन्ध में आयोजन कमेटी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. कैनल क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने बताया कि यह ऑल ब्रिड शो है, जिसमें बीगल और लैब्राडोर ब्रिड के श्वान खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे. लोगों के लिए यह खास मौका है जब हर तरह के श्वान को लोग देख सकेंगे. इसमें स्पैनियल नस्ल का श्वान कैवेलियर किंग चार्ल्स भी हिस्सा लेगा जिसे लोग पहली बार देखेंगे. इससे पहले इस नस्ल का श्वान चैम्पियनशिप में शामिल नहीं हुआ है. उन्होंने लोगों से इस शो में शामिल होकर इस अनोखे चैम्पियनशिप का आनंद लेने की अपील की है. शो के लिए तीन रिंग बनाए गए हैं. पहले दिन सभी श्वानों को अनुशासन की कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा. जबकि दूसरे व तीसरे दिन उनके ब्रिड, चाल की जांच होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही