Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केन्या : सड़क दुर्घटना में 48 व्यक्तियों की मौत, ट्रक ने पैदल यात्रियों-व्यापारियों को रौंदा

Advertisement
Advertisement
Nairobi : पश्चिमी केन्या में एक ट्रक द्वारा कई वाहनों और व्यापारियों को टक्कर मारे जाने से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गयी है. यह जानकारी पुलिस ने दी. यह दुर्घटना लोंडियानी के रिफ्ट वैली शहर के पास शुक्रवार शाम में हुई. यह राजधानी नैरोबी से लगभग 200 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घटनास्थल पर अधिकारियों को 45 शव मिले हैं

रिफ्ट वैली के पुलिस कमांडर टॉम ओडेरा ने जानकारी दी कि घटनास्थल पर अधिकारियों को 45 शव मिले हैं, लेकिन मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं है, ओडेरा ने कहा, अंधेरा है और बारिश होने के कारण हमें हताहतों की अंतिम संख्या की पुष्टि करने में कुछ समय लगेगा.

भारी बारिश के कारण राहत कार्य बाधित

स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है कि ट्रक मुख्य राजमार्ग से हट गया और कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद इसने पैदल यात्रियों और व्यापारियों को रौंद दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने वाहन के मलबे की तस्वीरें साझा की हैं. पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान रात तक जारी रहेगा, केन्या रेड क्रॉस सोसाइटी ने कहा कि भारी बारिश के कारण राहत कार्य बाधित हुआ है और लोग अभी भी क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही