Search

 
 
 

केरल : भाजपा नेता की हत्या के मामले में PFI से जुड़े 15 लोगों को मौत की सजा

 
Kochi : केरल से एक बड़ी खबर आयी है. प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े 15 लोगों को मौत की सजा दी गयी है. खबरों के अनुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता की हत्या के मामले में मावेलीक्कर की जिला अदालत ने फैसला सुनाया है.

हत्या की घटना में आठ आरोपी शामिल थे

मामला 2021 का है. अदालत ने इस मामले में दोषी करार दिये गये सभी आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है. अदालत ने शनिवार को इन 15 लोगों को दोषी करार दिया था. जानकारी के अनुसार हत्या की घटना में आठ आरोपी शामिल थे. अन्य आरोपियों को आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का दोषी माना गया था.

 रंजीत श्रीनिवासन की 19 दिसंबर, 2021 को हत्या कर दी गयी थी

मामले की तह में जायें तो केरल में भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव रंजीत श्रीनिवासन की 19 दिसंबर, 2021 को बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी. अलाप्पुझा में श्रीनिवासन की हत्या उनके घर पर परिवार वालों के सामने कर दी गयी थी. हत्यारे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से जुड़े बताये गये हैं.

पीएफआई के सदस्य एक प्रशिक्षित हत्यारा दस्ते से जुड़े थे

श्रीनिवासन की पत्नी ने संवाददाताओं से कहा, यह एक असाधारण दुर्लभ मामला था और हमारा नुकसान बहुत बड़ा है. हम घटना की गहन और ईमानदार जांच करने के लिए अभियोजन और जांच अधिकारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं जिसके परिणामस्वरूप अंततः अधिकतम सजा हुई. अभियोजन पक्ष ने दोषियों के लिए अधिकतम सजा का अनुरोध करते हुए कहा था कि पीएफआई के ये सदस्य एक प्रशिक्षित हत्यारा दस्ते से जुड़े थे और जिस क्रूर तथा वीभत्स तरीके से पीड़ित को उसकी मां, बच्चे और पत्नी के सामने मारा गया वह इसे दुर्लभ से दुर्लभतम की श्रेणी के अपराध के दायरे में लाता है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही