Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरल निकाय चुनाव :  कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने LDF को धराशायी किया, NDA की तिरुवनंतपुरम में ऐतिहासिक जीत

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में राजग ने 101 में से 50 वार्ड जीतकर 45 साल का लेफ्ट किला ध्वस्त कर दिया.LDF 29 और UDF 19 वार्ड ही जीत पाये.  राजधानी से बाहर भी राजग ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. एक ओर पलक्कड़ नगरपालिका में राजग ने सत्ता बचाये रखी, वहीं त्रिप्पुनिथुरा को UDF से हाथ से छीन लिया.
Advertisement
Advertisement

Thiruvananthapuram :  केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के रिजल्ट ने राज्य की राजनीति की दिशा बदलने के संकेत दिये हैं.  कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने राज्यभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंचायतों और नगरपालिकाओं में बढ़त बना ली है.


साथ ही भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने राजधानी तिरुवनंतपुरम में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीति के जानकारों को चौंका दिया है. तिरुवनंतपुरम नगर निगम में राजग ने 101 में से 50 वार्ड जीतकर 45 साल का लेफ्ट किला ध्वस्त कर दिया.LDF 29 और UDF 19 वार्ड ही जीत पाये.   


राजधानी से बाहर भी राजग ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. एक ओर पलक्कड़ नगरपालिका में राजग ने सत्ता बचाये रखी, वहीं त्रिप्पुनिथुरा को UDF से हाथ से छीन लिया. त्रिशूर जिले में भी राजग को बढ़त मिली. 


राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार  शाम 7 बजे तक UDF ने 941 ग्राम पंचायतों में से 504, 152 ब्लॉक पंचायतों में 79, 14 जिला पंचायतों में 7, 87 नगरपालिकाओं में 54 और 6 नगर निगमों में 4 में जीत या बढ़त हासिल कर ली है.  


 दूसरे स्थान पर रहे  सत्तारूढ़  लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) क  340 ग्राम पंचायतों, 63 ब्लॉक पंचायतों, 7 ज़िला पंचायतों, 28 नगर पालिकाओं और 1 कॉर्पोरेशन में जीत मिली है. भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 26 ग्राम पंचायतें, 2 नगर पालिकाएं और 1 कॉर्पोरेशन (तिरुवनंतपुरम) जीतकर अपने शहरी आधार में सिक्का जमा लिया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही