Search

 
 
 

केरल : कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ कई सीटों पर एलडीएफ से आगे, राहुल गांधी को वायनाड में बढ़त

 
रुझानों में त्रिशूर से राजग उम्मीदवार सुरेश गोपी भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अच्छी बढ़त लेते हुए दिखाई दिये.  Thiruvananthapuram : केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है. आज मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से हो रही वोटों की गिनती से पता चलता है कि यूडीएफ के उम्मीदवारों को माकपा के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों पर स्पष्ट बढ़त मिल रही है.                                                                                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सत्तारूढ़ एलडीएफ के उम्मीदवार अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं

सत्तारूढ़ एलडीएफ के उम्मीदवार अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं, लेकिन अलाथुर से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के के राधाकृष्णन ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की राम्या हरिदास से मामूली बढ़त बनाए रखी. रुझानों में त्रिशूर से राजग उम्मीदवार सुरेश गोपी भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अच्छी बढ़त लेते हुए दिखाई दिए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड और केसी वेणुगोपाल अलपुझा से आगे हैं. रुझानों के अनुसार इडुक्की से यूडीएफ उम्मीदवार डीन कुरियाकोस (कांग्रेस) और कोल्लम से एन के प्रेमचंद्रन (आरएसपी) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से भारी अंतर से आगे चल रहे हैं.

शशि थरूर और भाजपा के राजीव चंद्रशेखर के बीच कड़ी टक्कर

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर और भाजपा के राजीव चंद्रशेखर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. केरल के सभी 20 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि राज्य के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही