Search

 
 
 

केरलम : पी विजयन के घर रेड डालने गयी ED की टीम पर वामपंथी कार्यकर्ताओं ने लाठी डंडों से हमला किया

मामला तब बिगड़ा, जब दोपहर लगभग दो बजे ED की टीम बाहर निकली. देखते ही देखते  वामपंथी कार्यकर्ताओं ने ED अधिकारियों के वाहनों को घेर लिया. कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के वाहनों पर पत्थरबाजी की. कांच की बोतलें फेंकी. उनकी कारों के शीशे तोड़ दिये. लाठी-डंडो से उन पर हमला किया.
 

Thiruvananthapuram :  केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों द्वारा आज बुधवार को रेड डालने गये प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला किये जाने की खबर है.

 

खबरों के अनुसार ED की 12 सदस्यीय टीम  आज बुधवार सुबह सात  बजे तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित पी विजयन के आवास समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापा मारने पहुंची थी.

 

ED  ने कोचिन मिनरल्स और रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े 180 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) के नेता पिनराई विजयन का आवास पर छापेमारी की.

 

 

 
बता दें कि यह आवास पी विजयन का किराये वाला आवास है, छापा मारने के दौरान पी विजयन और उनका परिवार वहां मौजूद था. यहां उनकी बेटी वीणा विजयन भी रहती हैं. 

 


पूर्व सीएम विजयन के आवास पर ED रेड की खबर तेजी से शहर में फैल गयी. इसके  बाद भारी संख्या में वामपंथी सरकार  के मुखिया रहे पी विजयन के समर्थक उनके घर के बाहर जुटने लगे.

 

 

 
मामला तब बिगड़ा, जब दोपहर लगभग दो बजे ED की टीम बाहर निकली. देखते ही देखते  वामपंथी कार्यकर्ताओं ने ED अधिकारियों के वाहनों को घेर लिया. कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के वाहनों पर पत्थरबाजी की. कांच की बोतलें फेंकी. उनकी कारों के शीशे तोड़ दिये. लाठी-डंडो से उन पर हमला किया.

 


सुरक्षा बलों ने काफी मश्क्कत के बाद ED अधिकारियों को वहां से निकाला. जान लें कि ED ने  बेकरी जंक्शन स्थित पी विजयन के आवास के अलावा कन्नूर में  पिनारई विजयन के पुश्तैनी घर पर भी छापा मारा.

 


कोझिकोड  स्थित विजयन के दामाद और माकपा विधायक पीए मोहम्मद रियास के घर पर छापा मारे जाने की सूचना है. इस क्रम में अलुवा में CMRL कंपनी के कॉर्पोरेट ऑफिस और कंपनी के MD शशिधरन कार्था के घर पर भी रेड डाली गयी. 

 

 
ED  द्वारा रेड  डाले जाने पर पिनाराई विजयन ने कहा कि काफी समय से ED मेरे घर की तलाशी लेना चाहती थी. कहा कि इस रेड से कुछ लोगों को खासकर राहुल गांधी जैसे किसी व्यक्ति को बहुत संतुष्टि मिलेगी.

 

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यही सवाल पूछते रहे थे कि उनके यहां छापा क्यों नहीं मारा जा रहा है, गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है.  पिनाराई विजयन ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में विपक्षी नेताओं पर जान-बूझकर हमले करती रही है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही