Search

 
 
 

केरल :  मलप्पुरम उत्सव में हाथी ने आपा खोया, एक शख्स को हवा में उछाल कर दूर फेका, भगदड़ में कई घायल

 
Malappuram : केरल के मलप्पुरम स्थित याहू थंगल मंदिर में वार्षिक उत्सव खत्म होने से कुछ घंटे पहले हुई। आयोजित एक उत्सव के दौरान पक्कोथ श्रीकुट्टन नाम के हाथी ने आपा खो दिया. गुस्साये हाथी ने एक शख्स को सूंड़ से उठा लिया. उसे 4 बार हवा में लहराते हुए लगभग 10 फीट दूर फेंक दिया. उस शख्स की हालत गंभीर है. उसे कोट्टक्कल अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना मंगलवार रात 12:30 बजे घटी. खबरों के अनुसार मलप्पुरम के तिरूर में आयोजित बीपी अंगड़ी नरचा उत्सव में भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे.

मलप्पुरम के तिरूर में हर साल नरचा उत्सव मनाया जाता है

उत्सव में लाये गये चार हाथियों में से एक हाथी न जानें क्यों भड़क गया. हाथी द्वारा उस शख्स को पटके जाने से वहां भगदड़ मच गयी. भगदड़ में 17 लोग घायल हो गये. बता दें कि मलप्पुरम के तिरूर में हर साल नरचा उत्सव मनाया जाता है.   जानकारी के अनुसार आज बुधवार को भारी भीड़ थी. उत्सव के दौरान चार हाथी बुलाये गये थे.  चारों  एक लाइन में खड़े किये गये थे. हाथियों पर महावत भी थे. अचानक एक हाथी  आगे की ओर दौड़ने लगा. कई लोग हाथी के सामने ही खड़े थे. हाथी को दौड़ते देख वहां भगदड़ मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. तब तक हाथी की सूंड़ में एक शख्स आ गया. हाथी ने उसे उठाया और हवा में लहरा दूर फेक दिया. हालांकि बाद में महावत हाथी पर काबू पाने में सफल हो गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही