केरल : मंदिर में आतिशबाजी के दौरान पटाखों में विस्फोट, 154 लोग घायल, 8 की हालत गंभीर
Kasargod : केरल के कासरगोड जिले में बड़ा हादसा हो गया है. यहां अंजूत्तामबलम वीररकवु मंदिर में सोमवार देर रात आतिशबाजी के दौरान पटाखों में विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ मच गयी और कम से कम 154 लोग घायल हो गये, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत नाजुक है. वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इनमें से 97 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. मंदिर समिति के दो सदस्यों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन ने पटाखे फोड़ने के लिए अनिवार्य लाइसेंस नहीं लिया था. https://twitter.com/ANI/status/1851070380955562151
Leave a Comment