Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, इरफान हबीब गुंडे हैं… वीसी को कह चुके हैं क्रिमिनल

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को इतिहासकार इरफान हबीब को गुंडा करार दिया. दिल्ली में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, राज्यपाल ने कहा, क्या एक शिक्षाविद का काम शारीरिक मारपीट में शामिल होना है? यह एक गुंडे का काम है. इरफ़ान हबीब गुंडे हैं. इससे पहले आरिफ मोहम्मद खान कन्नूर विश्वविद्यालय के वीसी डॉ गोपीनाथ रवींद्रन को अपराधी कह चुके हैं. इसे भी पढ़ें : JDU">https://lagatar.in/jdu-leader-lalan-singhs-indecent-remarks-on-journalists-said-liquor-is-not-available-so-against-cm-nitish/">JDU

नेता ललन सिंह की पत्रकारों पर अमर्यादित टिप्पणी, कहा- दारू नहीं मिल रही, इसलिए सीएम नीतीश के खिलाफ

इरफान  हबीब ने  कहा था, शिक्षाविद साजिश में शामिल नहीं होते

श्री खान 2019 में कन्नूर में भारतीय इतिहास कांग्रेस के उद्घाटन के दौरान उनके खिलाफ विरोध का जिक्र कर रहे थे. इतिहास कांग्रेस में अपने भाषण को बाधित करने के प्रयास का जिक्र करते हुए, खान ने दूसरे दिन कहा था कि दिल्ली में उन पर हमला करने की साजिश रची गयी थी. हालांकि हबीब ने आरोप का जवाब देते हुए कहा था कि शिक्षाविद साजिश में शामिल नहीं होते. खबरों के अनुसार राज्यपाल ने पिछले रविवार को कन्नूर वीसी के साथ अपने संबंधों के तनावपूर्ण होने के बाद 2019 का मुद्दा उठाया था. इसे भी पढ़ें :  कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-president-sonia-gandhi-will-leave-for-uk-today-for-medical-test-rahul-and-priyanka-gandhi-will-also-go/">कांग्रेस

अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल टेस्ट के लिए आज ब्रिटेन रवाना होंगी, राहुल और प्रियंका गांधी भी जायेंगे

वीसी ने 2019 के समारोह के दौरान हमले की रिपोर्ट पुलिस को क्यों नहीं की

बता दें कि राज्यपाल ने कन्नूर विश्वविद्यालय में मलयालम के एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में माकपा नेता केके रागेश की पत्नी (मुख्यमंत्री की निजी सचिव) की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी. उन्होंने वीसी से रिपोर्ट भी मांगी थी, जिसमें कहा गया था कि विश्वविद्यालय बदहाल है. इसे लेकर मंगलवार को, दिल्ली में मीडिया से राज्यपाल ने सवाल किया कि वीसी ने 2019 के समारोह के दौरान कथित हमले की रिपोर्ट पुलिस को क्यों नहीं की. उन्होंने कहा, लोगों को काले कपड़े पहनने और फेसबुक पोस्ट के लिए गिरफ्तार कर लिया जाता है, लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो आश्वस्त हैं कि वे मुझ पर हमला कर सकते हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही