Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले, जिन्ना की पाकिस्तान की मांग जायज नहीं थी

Advertisement
Advertisement
Indore : देशभर में धर्म और धार्मिक सहिष्णुता के मसले पर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भारत के बंटवारे को गलत करार दिया है.  बता दें कि राज्यपाल इंदौर में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस अवसर पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, मोहम्मद अली जिन्ना को इस्लाम का कितना ज्ञान था, इसका उल्लेख उनकी किताबों में मिल जाता है. कहा कि उस समय बंटवारे की मांग पर मौलाना आजाद दीवारों पर सर पटक पटक कर रह गये कि पाकिस्तान की मांग धर्म के आधार पर जायज नहीं है, लेकिन जिन्ना ने उनकी नहीं सुनी. इसे भी पढ़ें : सपा">https://lagatar.in/akhilesh-said-on-income-tax-raids-on-personal-secretarys-bases-including-sp-leader-bjp-scared-after-seeing-defeat-now-ed-cbi-will-also-come/">सपा

नेता सहित पर्सनल सेक्रेटरी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पर बोले अखिलेश, हार देख भाजपा डरी, अब ED, CBI भी आयेंगे  

देश में सदियों से लोग मिल जुल कर रहते आये हैं

केरल के राज्यपाल ने कहा कि इसका नतीजा हमें बंटवारे के रूप में भुगतना पड़ा. आज के दौर में अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा भारत में जताई जाने वाली धार्मिक आशंकाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि भारत जैसे संवैधानिक देश में मुसलमानों सहित किसी के भी मन में यह गुंजाइश नहीं रह जाती कि वह अल्पसंख्यक है अथवा उसकी संस्कृति पूजा पद्धति रिवाज अथवा मान्यताओं को कोई खतरा है, क्योंकि इस देश में सदियों से लोग मिल जुल कर रहते आये हैं. इसे भी पढ़ें : PMO">https://lagatar.in/on-summoning-the-election-commissioners-in-the-pmo-the-opposition-slammed-said-to-what-extent-the-modi-government-will-stoop-down-on-destroying-the-institutions/">PMO

में चुनाव आयुक्तों को तलब करने पर विपक्ष का हल्ला बोल, कहा, मोदी सरकार संस्थाओं को नष्ट करने पर किस हद तक नीचे गिरेगी

किसी की भी पहचान या संस्कृति के संकट की बात बेमानी 

केरल के राज्यपाल ने कहा कि ऐसे में किसी की भी पहचान या संस्कृति के संकट की बात बेमानी है. कहा कि भारत जैसे देश में खुद को किसी भी समुदाय द्वारा अल्पसंख्यक मानना ही गलत है. उन्होंने पारसी समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि पारसी समुदाय की संख्या तो अब 100,000 से घटकर 70,000 हो चुकी है, लेकिन जब वह कोई संस्कृति अथवा अपने अस्तित्व को लेकर खतरा या आशंका नहीं जताते हैं तो अन्य समुदाय के लोगों द्वारा ऐसा सोचना बेमानी है.राज्यपाल ने कहा कि आज के दौर में किसी को भी दबाने का कोई मतलब नहीं है, लेकिन सभी जानते हैं कि भारत का बंटवारा जायज नहीं था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही