Search

 
 
 

केरल :  सीएम पद की रेस में केसी वेणुगोपाल सबसे आगे... दिल्ली में हो रहा है मंथन

केरल का अगले सीएम पर सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है. बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (UDF) ने वामपंथी मोर्चे (LDF) को सत्ता से बेदखल कर दिया है.
 
रमेश चेन्निथला  और केसी वेणुगोपाल

New Delhi :  केरल का अगले सीएम पर सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है. बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (UDF) ने वामपंथी मोर्चे (LDF) को सत्ता से बेदखल कर दिया है.

 

 
UDF ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है.  आज मंगलवार को दिल्ली में हुई हाई-प्रोफाइल बैठकों के बाद जानकारी सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में  पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे निकल गये हैं.  वेणुगोपाल के अलावा महाराष्ट्र के प्रभारी  रमेश चेन्निथला  का नाम भी सामने आ रहा है.

 


सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद वेणुगोपाल के नाम पर मुहर लगना महज औपचारिकता रह गयी है.  जा रही है. जानकारों का कहना है कि राहुल गांधी केंद्र बनाम राज्य पॉलिटिक्स को परखते हुए कोई फैसला करेंगे.

 


खबर है कि केरल के नये सीएम के चयन को लेकर राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर केरल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की.  

 


बैठक में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एमएम हसन, के सुधाकरन, और के मुरलीधरन सहित समिति के प्रमुख तिरुवंचूर राधाकृष्णन और कार्यकारी अध्यक्ष शफी परम्बिल, एपी अनिल कुमार और पीसी. विष्णुनाथ भी शामिल थे. सूत्रों के अनुसार  राहुल गांधी ने सभी नेताओं से उनकी राय जानी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही