Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरल : निगम और टूरिस्ट बस में जोरदार टक्कर, 9 की मौत, 38 घायल

Kerala :  केरल में सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी में निगम की बस और टूरिस्ट बस की टक्कर हो गयी. जिसमें 9 लोगों की मौत हो गयी. वहीं सड़क दुर्घटना में 38 लोग घायल हो गये. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

गुजरात में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

बता दें कि गुजरात के वडोदरा शहर में मंगलवार को एनएच पर एक कंटेनर ट्रक ने तीन पहिया वाहन को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि चार लोग घायल हो गये थे. तीन पहिया वाहन में करीब 10 लोग सवार थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कंटेनर ट्रक एक कार से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गया. जिसके बाद ट्रक डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ चला गया और तिपहिया वाहन से टकराया गया.
इसे भी पढ़ें : मैक्सिको">https://lagatar.in/firing-in-mexico-18-killed-including-7-policemen/">मैक्सिको

में गोलीबारी, 7 पुलिसकर्मी समेत 18 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में भी राज्य परिवहन की बस और कार में हुई थी टक्कर

महाराष्ट्र के लातूर में भी मंगलवार को कार और राज्य परिवहन की बस टक्कर हो गयी थी. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी थी. इनमें दो महिलाएं थी. जानकारी के अनुसार, कार में दो महिलाओं समेत छह लोग सवार थे. सभी तुलजापुर में एक मंदिर में दर्शन करके नांदेड़ लौट रहे थे. तभी रास्ते में उनकी कार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गयी थी.
इसे भी पढ़ें : दुर्गा">https://lagatar.in/rivers-flooded-during-durga-visarjan-dozens-washed-awaypeople/">दुर्गा

विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, बह गए दर्जनों लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही