Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरल : प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी

Thiruvananthpuram : प्रधानमंत्री मोदी आज मंगलवार को केरल की राजधानी पहुंचे. यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. पीएम ने यहां वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और तिरुवनंतपुरम के सांसद तथा कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उनका स्वागत किया.                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

हजारों की भीड़ ने उनका स्वागत किया

हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन की उनकी यात्रा रोड शो में बदल गयी. हजारों की भीड़ ने उनका स्वागत किया. जान लें कि घंटों पहले से ही सड़कों के किनारे लोग कतार में खड़े थे. लोगों ने पीएम मोदी के काफिले पर फूल बरसाये. एसपीजी कर्मियों से घिरे अपने वाहन के फुटबोर्ड पर खड़े होकर प्रधानमंत्री ने सड़क के किनारे मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया. हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन तक के पूरे मार्ग पर हजारों लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी के झंडे और मोदी की तख्तियां लिये एकत्र हुए थे.

राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी

सड़क के किनारे हजारों लोगों के जमा होने के अलावा, रेलवे स्टेशन तक जाने वाले लगभग छह किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्रधानमंत्री और वंदे भारत एक्सप्रेस के कटआउट भी लगाये गये थे. हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन तक की यात्रा के दौरान राज्य की   राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी. इस दौरान यातायात प्रतिबंध भी लगाये गये थे. प्रधानमंत्री जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया, वह 11 जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड स्‍थानों को कवर करेगी.

3200 करोड़  से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

खबर है कि वे यहां 3200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. वह कोच्चि वाटर मेट्रो भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. कोच्चि शहर के साथ निर्बाध संपर्क के लिए बैटरी चालित इलेक्ट्रिक हाइब्रिड नौकाओं के माध्यम से कोच्चि के आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाली यह अपनी तरह की अनूठी परियोजना है. डिंडीगुल-पलानी-पलक्कड़ खंड का रेल विद्युतीकरण किया गया है प्रधानमंत्री इसे भी देश को समर्पित करेंगे. आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्‍न रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखेंगे

वे तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड, वर्कला, शिवगिरी रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और निमोन व कोचुवेली सहित तिरुवनंतपुरम क्षेत्र के व्यापक विकास और तिरुवनंतपुरम-शोरानूर खंड की सेक्शनल गति में वृद्धि की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला भी रखेंगे. [wpse_comments_ template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही