Search

 
 
 

केरल : पीएम मोदी ने पारंपरिक परिधान पहनकर भगवान कृष्ण के मंदिर में पूजा-अर्चना की

 
Thrissur (Kerala) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के गुरुवायूर में विख्यात भगवान कृष्ण मंदिर में बुधवार को पूजा-अर्चना की. इस दौरान पीएम पारंपरिक परिधान ‘मुंडू’ और ‘वेष्टि’ (सफेद शॉल) पहने नजर आये. पूजा-अर्चना के बाद मोदी ने अपने परिधान बदले और सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल हुए. उन्होंने वर-वधू को मालाएं दीं. जिसको उन्होंने एक-दूसरे को पहनायीं. मौके पर मौजूद ममूटी, मोहनलाल, दिलीप समेत कई फिल्मी सितारों ने प्रधानमंत्री ने बातचीत की. प्रधानमंत्री के दौरे के कारण मंदिर में सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी.

श्रीवलसम अतिथि गृह जाकर पीएम ने बदले परिधान

बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम को केरल पहुंचे थे. यहां कोच्चि में उन्होंने एक विशाल रोड शो भी किया. वहीं आज सुबह करीब 7.35 बजे वो हेलीकॉप्टर से गुरुवायूर पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर श्रीकृष्ण कॉलेज मैदान पर उतरा. जहां भाजपा के सैंकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ता घंटों से उनके स्वागत में खड़े थे. मोदी के स्वागत के लिए हेलीपैड पर मौजूद लोगों ने भाजपा के झंडे लहराये. उन्होंने पार्टी के रंग की टोपियां पहनी हुई थीं. हेलीपैड से प्रधानमंत्री मोदी श्रीवलसम अतिथि गृह गये. जहां उन्होंने केरल का पारंपरिक परिधान पहना. इसके बाद मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री कोच्चि लौटने से पहले त्रिशूर जिले के ‘त्रिप्रयार श्री राम स्वामी मंदिर’ में पूजा-अर्चना करेंगे. वह कोच्चि में केंद्र सरकार और पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही