Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरल पुलिस का एशियानेट न्यूज कार्यालय पर छापा, फर्जी खबर प्रसारित करने का आरोप

Kochhi : एशियानेट न्यूज के कोच्चि कार्यालय में केरल पुलिस द्वारा आज रविवार को छापा मारे जाने की खबर है. कार्रवाई विधायक पीवी अनवर की शिकायत के आधार पर की गयी है. विधायक का आरोप है कि एशियानेट ने एक नाबालिग लड़की का इस्तेमाल कर फर्जी खबर तैयार की और उसे प्रचारित किया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने जालसाजी,पॉक्सो सहित कई धाराओं में एशियानेट न्यूज पर केस दर्ज किया है. एशियानेट न्यूज के प्रेसिडेंट राजेश कालरा ने आरोप लगाया कि पुलिस मनगढ़ंत मामले में छापेमारी कर रही है. हमें धमकाने की कोशिश की जा रही है. कालरा ने कहा, हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/opposition-leaders-wrote-a-letter-to-pm-modi-bjp-said-aam-aadmi-party-is-playing-victim-card/">विपक्षी

नेताओं ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, तो भाजपा ने बोला हल्ला, कहा, विक्टिम कार्ड खेल रही है आम आदमी पार्टी

 CM ने विधानसभा में  एशियानेट पर फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाया

मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने विधानसभा में कहा कि 10 अक्टूबर 2022 को एशियानेट न्यूज ने नशीली दवाओं के खतरे पर एक प्रोग्राम दिखाया था. इसमें चैनल ने 14 साल की लड़की का फर्जी इंटरव्यू लिया था. ऐसी फेक न्यूज फैलाने और उसमें नाबालिग लड़की को शामिल करने के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. कहा कि मामले में जांच भी शुरू कर दी गयी है. जान लें कि विधानसभा में पिनारई विजयन का बयान आने के बाद एशियानेट न्यूज ने फिर एक खबर प्रसारित की. इसमें नाबालिग लड़की के पिता का स्टेटमेंट था कि नशे के खिलाफ जो खबर चलाई गयी थी, वह फर्जी नहीं है. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/said-rahul-i-have-never-insulted-my-country-it-also-said-modi-does-not-have-a-magic-wand/">बोले

राहुल, मैंने कभी भी अपने देश का अपमान नहीं किया…यह भी कहा, मोदी के पास जादू की छड़ी नहीं है…

SFI के कार्यकर्ता एशियानेट के कोच्चि ऑफिस में घुसे

इसी 3 मार्च को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के लगभग 30 कार्यकर्ता एशियानेट के ऑफिस में घुसे थे. जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सभी उसे धकियाते हुए अंदर प्रवेश कर गये. वहां SFI कार्यकर्ताओं ने एशियानेट के खिलाफ नारेबाजी की.कर्मचारियों को काम करने से रोका. पुलिस के पहुंचते ही कार्यकर्त्ता ऑफिस से चले गये.

पत्रकार संगठनों ने इसे मीडिया पर हमला बताया

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स और केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने संयुक्त स्टेटमेंट जारी कर कहा कि राज्य में मीडिया को धमकाने की कोशिश की जा रही है. यह प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है. कहा कि SFI कार्यकर्ताओं ने ऑफिस में घुसकर धमकी दी. यह सही नहीं है. उम्मीद जताई कि केरल सरकार इस मामले में कार्रवाई करेगी.

प्रकाश जावड़ेकर ने घटना की निंदा की

भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने एशियानेट ऑफिस में SFI कार्यकर्ताओं के घुसने की निंदा की है. कहा कि SFI ने एशियानेट न्यूज पर हमला किया है. भारत में प्रेस को स्वतंत्रता है. अगर किसी मीडिया संस्थान से शिकायत है तो कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन इस तरह की हिंसा गलत हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही