Search

केरल : प्रधानमंत्री मोदी ने पालक्काड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया...जनसभा होगी

 Palakkad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को केरल में पालक्काड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया. रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी. पीएम मोदी तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कोयंबटूर  दौरे के बाद आज मंगलवार 19 मार्च को केरल के पलक्कड़ पहुंचे हैं. रोड शो के बाद पालक्कड़ में मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां के बाद श्री मोदी एक बार फिर तमिलनाडु के सलेम जायेंगे. खबर है कि वहां दोपहर 1 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएम फूलों से सजे, खुली छत वाले वाहन में सवार थे 

पीएम मोदी ने आज फूलों से सजे, खुली छत वाले वाहन में खड़े कोट्टामैदान अंचुविलाक्कु से सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर रोड शो शुरू किया. उनका काफिला शहर में हेड पोस्ट ऑफिस की ओर बढ़ा. प्रधामनंत्री तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे थे. भाजपा समर्थकों समेत हजारों लोग फूल, माला, पार्टी के झंडे, मोदी के पोस्टर और पार्टी की टोपियां पहने एक किलोमीटर के रोड शो मार्ग के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े रहे.

सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने मोदी की जय, भारत माता की जय  के नारे लगाये

रोड शो के इस मार्ग से गुजरने पर सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों को मोदी, भारत माता की जय, मोदीजी स्वागतम और मोदी की जय के नारे लगाते हुए सुना गया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर पुष्प वर्षा की. इस दौरान मोदी भगवा रंग की नेहरू टोपी पहने हुए दिखायी दिये. गर्मी के बावजूद भीड़ में मौजूद सभी आयु वर्ग के लोग प्रधानमंत्री के आगमन से कई घंटे पहले ही जमा हो गये. अपने परिवारों के साथ यहां कई लोगों ने टीवी चैनलों को बताया कि वे प्रधानमंत्री मोदी को देखे बगैर नहीं जायेंगे.

पीएम ने कहा, मेरे लिए  हर मां-बेटी शक्ति का रूप है

18 मार्च के तेलंगाना के जगतियाल में  आयोजित  जनसभा में पीएम मोदी राहुल गांधी पर हमलावर हुए. उन्होंने 17 मार्च की INDIA अलायंस की रैली में दिये गये राहुल के भाषण की आलोचना की. पीएम मोदी ने कहा, मुंबई की रैली में उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया है कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है. पीएम ने कहा, मेरे लिए तो हर मां-बेटी शक्ति का रूप है. मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं और इनकी रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा.

मेरे देश की नारी शक्ति मेरी वोटर नहीं, मां शक्ति स्वरूपा है

कर्नाटक के शिवमोगा में भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, वे लोग हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं. हिंदू समाज जिन्हें शक्ति मानता है, उस शक्ति के विनाश का ऐलान किया गया है. पीएम ने कहा, अगर शक्ति के विनाश का उनका ऐलान है, तो शक्ति उपासना का मेरा भी ऐलान है. मोदी ने रैली में कहा, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नारी शक्ति मोदी की साइलेंट वोटर है. मेरे देश की नारी शक्ति मेरी वोटर नहीं, बल्कि मां शक्ति स्वरूपा है.

तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो किया

पीएम मोदी ने सोमवार शाम तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो किया. हालांकि भाजपा को पहले स्टालिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी. कानून व्यवस्था की बात कहते हुए पुलिस ने रोड शो की इजाजत नहीं दी थी. इसके बाद भाजपा ने मद्रास हाई कोर्ट में गुहार लगाई. कोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को कुछ शर्तों के साथ पीएम मोदी के रोड शो को मंजूरी देने का आदेश दिया था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment