Search

 
 
 

केरलमः Reporter TV के मुख्यालय पर छापा, संपादक गिरफ्तार

केरला के कोच्चि स्थित Reporter TV के दफ़्तर और चैनल के मालिक के घर पर एसआइटी ने छापेमारी की है. एसआइटी की टीम ने चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर व मैनेजिंग एडिटर एंटो ऑगस्टीन को गिरफ्तार कर लिया है. एसआइटी की यह कार्रवाई लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना फ़ुटबॉल टीम के केरल दौरा कार्यक्रम रद्द होने के मामले में की है.
 
मीडिया से बात करते चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर व मैनेजिंग एडिटर एंटो ऑगस्टीन.

Lagatar Desk 

केरला के कोच्चि स्थित Reporter TV के दफ़्तर और चैनल के मालिक के घर पर एसआइटी ने छापेमारी की है. एसआइटी की टीम ने चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर व मैनेजिंग एडिटर एंटो ऑगस्टीन को गिरफ्तार कर लिया है. एसआइटी की यह कार्रवाई लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना फ़ुटबॉल टीम के केरल दौरा कार्यक्रम रद्द होने के मामले में की है.

 

चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर और मैनेजिंग एडिटर एंटो ऑगस्टीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं पता कि एसआइटी को क्या चाहिए. पहले उन्होंने (एसआइटी) मुझसे मेसी विवाद के बारे में पूछा. मैंने उनकी मांग के अनुसार हर डॉक्यूमेंट समझा दिया और सौंप दिया. अब उन्होंने मुझे आबकारी (शराब) मामले में गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी में कभी शराब नहीं पी है.

 

कहां-कहां छापेमारी

  • - Reporter Broadcasting Company (RBC) का मुख्यालय, जहां Reporter TV का न्यूजरूम भी है.
  • - चैनल के मालिक एंटो ऑगस्टीन और उनके भाइयों (रोजी और जोसकुट्टी ऑगस्टीन) के कोच्चि और वायनाड के घर.
  • - एक अन्य प्रशासनिक अधिकारी का घर.

 

जानकारी के मुताबिक छापेमारी 16 सितंबर को हुई. चैनल का आरोप है कि पुलिस न्यूज रूम में घुस गई, पत्रकारों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए. न्यूज एडिटर को उनकी कुर्सी से हटा दिया और लाइव प्रसारण में बाधा डाली. चैनल ने इसे प्रेस स्वतंत्रता पर हमला बताया है.

 

हालांकि पूरे मामले में पुलिस और केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का कहना है कि तलाशी सिर्फ प्रशासनिक/दस्तावेजी हिस्से तक सीमित थी, न्यूजरूम के कामकाज में दखल नहीं दिया गया और पत्रकारों के फोन जब्त नहीं किए गए. पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी की गई. कोई गिरफ्तारी नहीं हुई.

 

क्या है मामला

पिछली LDF सरकार के समय अर्जेंटीना टीम और मेसी को कोच्चि में फ्रेंडली मैच के लिए लाने का प्लान था, जो पूरा नहीं हुआ. चैनल को कार्यक्रम का प्रायोजक बनाया गया था.

 

क्या हैं आरोप

  • - धोखाधड़ी और साजिश.
  • - करीब 25.78 करोड़ रुपये का GST/टैक्स चोरी (खासकर विदेशी भुगतान पर).
  • - लगभग 126 करोड़ रुपये का विदेशी ट्रांसफर.
  • - स्टेडियम सिक्योरिटी डिपॉजिट से छूट की मांग. 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही