Search

 
 
 

केरल चुनाव : शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन घायल, FIR

केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है. कांग्रेस नेता शशि थरूर भी प्रचार करने केरल पहुंचे थे. इस दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया है. हालांकि राहत की बात यह रही कि थरूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं. हालांकि उनके गनमैन को हल्की चोटें आई हैं,
 

Lagatar Desk : केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है. कांग्रेस नेता शशि थरूर भी प्रचार करने केरल पहुंचे थे. इस दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया है. हालांकि राहत की बात यह रही कि थरूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं. हालांकि उनके गनमैन को हल्की चोटें आई हैं, 

 

मामला मलप्पुरम जिले का है, जहां वंडूर क्षेत्र में एक चुनावी कार्यक्रम के लिए जाते समय थरूर के काफिले को थिरुवल्ली-चेलिथोडू पुल के पास कुछ लोगों ने रोक लिया. जब सुरक्षा कर्मियों ने रास्ता साफ कराने की कोशिश की तो वे उनके साथ बदसलूकी करने लगे. इतना ही नहीं उन्होंने गनमैन पर हमला भी कर दिया.

 

 

गनमैन की शिकायत पर वंडूर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है. पुलिस ने मुख्य आरोपी उमर को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं अन्य दो लोगों की तलाश जारी है. 

 

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दो वाहनों को भी जब्त किया है. मुख्य आरोपी कलिकावु निवासी उमर के खिलाफ गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है.  फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह और संभावित साजिश के पहलुओं की जांच कर रही है.

 

इस घटना के बाद चुनावी माहौल में नेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा सकती है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही