Search

 
 
 

केरलम एग्जिट पोल : पी विजयन की सरकार होगी सत्ता से बाहर, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF की वापसी

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार केरलम में कांग्रेस के नेतृत्ववाली UDF की आंधी चलेगी. इसके अनुसार  UDF को 78–90 सीटें मिल सकती हैं, LDF को महज 49–62 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
 

New Delhi :  एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार केरलम में कांग्रेस के नेतृत्ववाली UDF की आंधी चलेगी. इसके अनुसार  UDF को 78–90 सीटें मिल सकती हैं, LDF को महज 49–62 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.  

 

भाजपा की बात करें तो उसके लिए 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. अहम बात यह है कि People's Pulse, Matrize और Axis My India तीनों एजेंसियों का मानना है कि केरल में अगली सरकार UDF की ही बनेगी. पी विजयन की सरकार सत्ता से बाहर जायेगी.

 

MATRIZE एग्जिट पोल के अनुसार, केरल की 140 सीटों वाली विधानसभा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. MATRIZE के अनुमान के अनुसार केरलम LDF को 60 से 65 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि UDF को 70 से 75 सीटें मिल सकती हैं.

 

 दूसरी ओर भाजपा गठबंधन को 3 से 5 और अन्य को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है. सभी एग्जिट पोल साफ बता रहे हैं कि पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) सरकार सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की राज्य में जोरदार वापसी के संकेत मिल रहे है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही