Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरेडारी प्रमुख ने किया एनपीएस सिरोईया का औचक निरीक्षण, मिड डे मील में पाई अनियमितता

Keredari : केरेडारी प्रमुख ने मंगलवार को सलगा पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय (एनपीएस) सिरोइया स्कूल का औचक निरीक्षण किया. वहां बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन में अनियमितता पाई गई. साथ ही स्कूल के दो शिक्षकों में एक शिक्षक नदारद मिले. प्रमुख ने जब बच्चों से बात की, तो पता चला कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका मंजू रानी महीने में एक या दो बार ही स्कूल आती हैं.

बायोमेट्रिक सिस्टम का अनुपालन नहीं

साथ ही मध्याह्न भोजन भी मेन्यू के हिसाब से बच्चों को नहीं दिया जाता है. मेन्यू के हिसाब से बच्चों को सप्ताह में अंडा और केला तीन दिन दिया जाना है, पर इस स्कूल में बच्चों को एक-एक दिन की कटौती कर स्कूल के बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाता है. विडंबना यह है कि स्कूल में अब तक बायोमीट्रिक सिस्टम का अनुपालन नहीं किया जा रहा है. मौके पर पहुंचे स्कूल के अध्यक्ष छकन भोक्ता ने बताया कि प्रधानाध्यापिका महीने में एक या दो दिन ही स्कूल आती हैं. लेकिन अध्यक्ष ने मध्याह्न भोजन के बारे में बताने से इनकार कर दिया.

स्कूल में पढ़ते हैं 47 बच्चे

नव प्राथमिक विद्यालय सिरोइया में मात्र 47 बच्चे पढ़ाई करते हैं. वहां प्रधानाध्यापिका सहित एक सहायक शिक्षक की पोस्टिंग है. स्कूल में प्रधानाध्यापिका के नहीं जाने से सारे बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेवारी अकेले सहायक शिक्षक इंद्रदेव कुमार पर आ जाती है. जब प्रमुख ने प्रधानाध्यापिका से फोन पर स्कूल न आने के बारे में पूछा, तो उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही. प्रमुख ने सख्त हिदायत देते हुए प्रधानाध्यापिका को रोज स्कूल आने और मध्याह्न भोजन मेन्यू के हिसाब से देने की बात कही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही