Keredari (Hazaribagh): ऋतिक कंपनी में काम करने वाले मजदूर की मौत के बाद चट्टी बारियातू कोल माइंस के सभी कार्यों को मजदूरों ने बधित करा दिया. ऋतिक कंपनी में काम करने वाले श्रमिक मृत मजदूर गुड्डू मुंडा का शव लेकर माइंस में दिनभर प्रदर्शन करते रहे. खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था. मजदूर के परिवार और साथ काम करने वाले लोगों ने मौत का कारण माइंस में होने वाले प्रदूषण को बताया. गुड्डू मुंडा (32 वर्ष), पिता सहजू मुंडा ऋतिक कंपनी में काम करता था. गुड्डू जोरदाग के मुंडा टोली का रहने वाला था. इलाज के दौरान उसकी मौत रिम्स में हो गयी. गुड्डू मुंडा ऋतिक कंपनी में पहले डंपर चलता था बाद में उसकी वज्र वाहन चलाने में कंपनी ने लगाया था. इसी बीच कंपनी में कुछ महीना पहले कोयले में आग लग गई थी. इस दौरान आग बुझाने के दौरान गुड्डू प्रदूषण की चपेट में आ गया था. इसके बाद से ही उसके पेट में दर्द रहने लगा. पेट दर्द होने के कारण ऋतिक कंपनी से 12 फरवरी से 2 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर पर इलाज करा रहा था. दर्द बढ़ने के कारण रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया. इलाज के दौरान गुड्डू मुंडा की 7 मार्च को सुबह लगभग नौ बजे उसकी मृत्यु हो गई. सभी चालक गुरुवार से ही एक बजे से ऋतिक कंपनी के सभी कार्यों को बाधित कर दिया और उचित मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए. प्रदर्शन कर रहे मजदूरों के समक्ष एनटीपीसी और ऋत्विक कंपनी के अधिकारी ने गुड्डू मुंडा की मौत पर संवेदना व्यक्त की. कंपनी की ओर से कहा गया कि उनकी पत्नी को रोजगार से जोड़ने ,उसके बच्चों को पढ़ाने -लिखाने की व्यवस्था एवं सहयोग किया जाएगा, लेकिन वहां कार्यरत सभी ड्राइवर ने पीड़ित परिवारों को 30 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी इंश्योरेंस की राशि मांग पर अड़े रहे. कंपनी का कहना है कि गुड्डू मुंडा की मौत रांची रिम्स में हुई है. अगर कंपनी में गुड्डू मुंडा की मृत्यु होती तो पूरा भरपाई कंपनी के द्वारा किया जाता. इस दौरान चट्टी बरियातू मुखिया झरी लाल महतो, पूर्व बरियातू मुखिया प्रतिनिधि सुदर गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति मनोज गुप्ता, महेंद्र रजक जागेश्वर साव, रामकुमार साहू व काफी संख्या में जनप्रतिनिधि व एनटीपीसी अपर महाप्रबंधक मृत्युंजय वर्मा, एनटीपीसी से खान प्रबंधक यतीश कुमार, ऋतिक कंपनी से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रिजवान शरीफ, डीजीएम मनोज सिन्हा, आरएंडआर डिपार्टमेंट से संतोष कुमार, रवि सिन्हा, अनुराग कुमार, केरेडारी थाना प्रभारी अजीत कुमार दलबल के साथ उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
केरेडारीः ऋतिक कंपनी में 28 घंटे से कोयला खनन बाधित
Last Updated: Mar 08, 2024 12:00 AM (IST)