Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरेडारी : रुद्र महायज्ञ और हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

Keredari : केरेडारी के गर्रीकला में वैदिक श्री श्री 1008 जीर्णोद्धार शिव परिवार सहित विष्णु मारुति नंदन प्राण प्रतिष्ठा सह होमात्मक रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई. वहीं केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में वैदिक श्री श्री 1008 हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं सत्संग प्रवचन के लिए भी कलश यात्रा निकाली गई. गर्रीकला के रुद्र महायज्ञ में 2100 महिलाओं और कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुईं. कलश यात्रा के अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद, आजसू पार्टी के बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशन लाल चौधरी और केरेडारी प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, दक्षिणी भाग जिप प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रीतम सिंह, उत्तरी क्षेत्र जिप सदस्य गीता देवी, प्रतिनिधि सह समाजसेवी निरंजन साव, दक्षिणी जिला परिषद अनिता सिंह, मुखिया हितनारायण साव, पंचायत समिति सदस्य राम इकबाल सिंह, उत्तरी क्षेत्र की पूनम देवी, दक्षिणी क्षेत्र के उप मुखिया कैलाश महतो, अधिवक्ता मनोज सिन्हा रुद्र सेना प्रमुख रुद्र राज आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-demand-to-take-action-on-fake-organization-running-in-the-name-of-press-club/">आदित्यपुर

: प्रेस क्लब के नाम से चल रहे फर्जी संगठन पर कार्रवाई करने की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kkkk-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कलश यात्रा

यज्ञाचार्य पंडित भरत नाथ पांडे के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों की टोली ने जल भराया. कलश यात्रा के दौरान रांची स्थित कांके की महुली नगाड़ा टीम पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला-पुरुषों के साथ जमकर झूमे. कलश शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम, हर हर महादेव के जय कारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा. केरेडारी प्राण-प्रतिष्ठा में 25 मई को कुमकुम बिहारी का कार्यक्रम कराया जाएगा. इस अवसर पर यज्ञ समिति अध्यक्ष रामप्रकाश कुमार, सचिव बालेश्वर राणा, कोषाध्यक्ष टिकेश्वर कुमार, बद्री नारायण कुशवाहा, कपिल देव महतो, शंकर, केरेडारी पूजा समिति के सुरेश साव, मुखिया सोनिया देवी, बैजनाथ महतो, भोला महतो, महेंद्र साव, तपेश्वर साव, महेश प्रसाद साव आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :पशु">https://lagatar.in/animal-love-the-villagers-pulled-out-the-heifer-from-the-well-did-not-even-care-about-the-scorching-heat/">पशु

प्रेम : कुएं से बछिया को ग्रामीणों ने निकाला बाहर, भीषण गर्मी की भी नहीं की परवाह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही