Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरेडारी : डोभा निर्माण में लगा जेसीबी जब्त, लाभुक और वाहन मालिक पर होगी कार्रवाई

Keredari : केरेडारी प्रखंड की बरियातू पंचायत अंतर्गत डेभोतरी में डोभा निर्माण में लगे जेसीबी को जब्त कर लिया गया है. इस संदर्भ में बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान निरीक्षण में स्थल पर जेसीबी से काम होते देखा. फिर थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा से बात कर पुलिस बल को बुलाकर मशीन को स्थानीय थाना को सुपुर्द किया गया. डोभा निर्माण मनरेगा योजना अंतर्गत यशोदा देवी की जमीन पर कराया जा रहा था. इस मामले में जेसीबी के मालिक और लाभुक पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए केरेडारी थाने में आवेदन दिया जा चुका है. इधर ग्रामीणों ने बताया कि लाभुक यशोदा देवी का डोभा बरियातू पंचायत की निवर्तमान मुखिया नीतू कुमारी की सास के नाम से आवंटित है. मुखिया अपने परिजनों के नाम से योजना दिलाती है. भैंसूर तीरथ साव के नाम से भी डोबा का निर्माण का काम चल रहा है. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-5-accused-of-gang-rape-with-minor-sent-to-jail/">गढ़वा

: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपियों को भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही